16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बहतूकला व गोविंदगढ़ थाने के 112 वाहनों की लेकेशन आवंटित स्थल के विपरीत

ऐप से ऑनलाइन शिकायत पहुंचती है लोकेशन के अनुसार एक- दूसरे थाने पर

2 min read
Google source verification

Oplus_0

खेरली. क्षेत्र के बहतूकला एवं गोविंदगढ़ थाने पर 112 गाड़ियों की बड़ी विचित्र स्थिति है। लोगों की ओर से 112 वाहन पर सूचना देने के दौरान संबंधित थाने पर नहीं मिल कर दूसरे थाने पर पहुंच रही है। ऐसे में वाहन व पुलिस को मौके पर पहुंचने में जहां देरी होती है, वहीं समय पर कार्रवाई भी नहीं हो पा रही। यह विसंगति इसलिए पैदा हुई कि दोनों ही वाहन अपने-अपने लोकेशन पर मौजूद नहीं होते। दोनों वाहनों की लोकेशन विपरीत नजर आती है।

सूत्रों के अनुसार जिला मुख्यालय से बहतूकला पुलिस थाने को 112 नई गाड़ी आवंटित की गई थी, जिसे गोविंदगढ़ भेज दी गई। बाद में वहां से बहतूकला थाने पर 112 नई गाड़ी को भेजने के आदेश पर गोविंदगढ़ थाने में पहले से ही मौजूद रजिस्टर्ड 112 पुरानी गाड़ी को बहतूकला थाने पर भेज दिया गया, लेकिन इन दोनों ही वाहनों की ऐप में रजिस्टर्ड लोकेशन को बदला नहीं गया। ऐसे में 112 नंबर पर दर्ज शिकायत संबंधित थाने पर न पहुंचकर एक-दूसरे पर पहुंचती है। बहतूकला थाने की शिकायत गोविंदगढ़ थाने पर और गोविंदगढ़ थाने की शिकायत बहतूकला थाने पर आती है। इसका कारण है कि पुराने वाहन की रजिस्टर्ड लोकेशन गोविंदगढ़ थाने के नाम से दर्ज है और नई 112 वाहन की बहतूकला थाने पर चल रही है। जबकि बहतूकला की 112 गाड़ी गोविंदगढ़ थाने पर चल रही है। इस कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। ऐप के माध्यम से गाड़ी की लोकेशन में जहां गोविंदगढ़ थाने की 112 बहतूकला थाना क्षेत्र में चलती दिखाई पड़ती है, वहीं बहतूकला थाने की 112 गोविंदगढ़ थाने पर खड़ी दिखाई पड़ती है। इधर 112 गाड़ी उपलब्ध कराने वाली कंपनी के ईएमई सज्जन सिंह गुर्जर का कहना है कि हमारी कंपनी जिला मुख्यालय को गाड़ी उपलब्ध कराती है कि थाने पर कौन सी गाड़ी जाएगी। इसका रजिस्ट्रेशन मुख्यालय पर होता है और वहीं से गाड़ी भेजी जाती है।

तकनीकी मिस्टेक हो सकती हैसंभवतः ऐसा हो सकता है कि तकनीकी मिस्टेक से रजिस्ट्रेशन के समय थाना दूसरा हो और भेज दूसरे पर दी हो। गोविंदगढ़ थाने की 112 की लोकेशन मैं जब देखता हूं तो वह बहतूकला थाने में ही दिखाई देती है और यहां जो है वो मुझसे कनेक्ट नहीं है।

बनेसिंह मीणा, थाना अधिकारी गोविंदगढ़।.........................

अधिक जानकारी नहीं है

मुझे इसकी अधिक जानकारी नहीं है। हो सकता है कोई टेक्निकल इश्यू हो, जो गाड़ी अधिकारियों के आदेश से यहां भेजी गई है, उसे चला रहे हैं। जो सही चल रही है।संजय शर्मा, थानाधिकारी बहतूकला।

........................सही करा देंगे

ऐप में रजिस्ट्रेशन गलत हो सकता है। उसे दिखवा लेते है, जो इश्यूज हैं, उन्हें सही करवा देंगे। पुरानी अथवा नई गाड़ी का कोई मामला नहीं है। जहां केश रजिस्ट्रेशन एवं मूवमेंट ज्यादा रहता है, वहां सोर्सेज भी ज्यादा रखने होते हैं। जहां भी कोई समस्या होगी, उसे सही करा देंगे।प्रियंका रघुवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अलवर।