11 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Lohri 2024 : कल मनाया जाएगा लोहड़ी पर्व, किसानों के लिए बहुत खास है ये त्योहार, जानें इसका महत्व

Lohri 2024 : पंजाबी समाज की ओर से लोहड़ी का पर्व 13 जनवरी को मनाया जाएगा। लोहड़ी पर्व की तैयारियां तेज हो गई हैं। लोहड़ी का पर्व नव विवाहित जोड़ो के लिए खास होता है। इनकी शादी की पहली लोहड़ी पर विशेष आयोजन किए जाते हैं।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Kirti Verma

Jan 12, 2024

lohri_.jpg

Lohri 2024 : पंजाबी समाज की ओर से लोहड़ी का पर्व 13 जनवरी को मनाया जाएगा। लोहड़ी पर्व की तैयारियां तेज हो गई हैं। लोहड़ी का पर्व नव विवाहित जोड़ो के लिए खास होता है। इनकी शादी की पहली लोहड़ी पर विशेष आयोजन किए जाते हैं। लोहड़ी पर्व का संबंध नई फसल से भी है। इसके साथ ही जिन घरों में बेटियों का जन्म होता है। उनके लिए भी लोहड़ी का पर्व खास होता है। पूरे उत्तर भारत और खासकर पंजाब में बहुत ही धुम धाम से लोहड़ी पर्व को मनाया जाता हैं । लोहड़ी के लिए घरों में होटल में आयोजन किए गए हैं। इसके साथ ही म्यूजिकल नाइट आदि के लिए डीजे आदि की भी बुकिंग जाती है।

मूंगफली, रेवड़ी का भोग
लोहड़ी के दौरान घरों में लोहड़ी माता की अग्नि प्रज्ज्वलित की जाती है। इसमें मूंगफली, रेवडी आदि का भोग लगाया जाता है। साथ ही सहभोज आदि का आयोजन किया जाता है। यह अग्नि पवित्रता व शुभता का प्रतीक होती है। समाज का यह बड़ा पर्व होता है। इसलिए इस दिन नए कपडे़ पहने जाते हैं। ज्यादातर घरों में पकवान आदि भी बनाए जाते हैं।

यह भी पढ़ें : हेरिटेज वॉक के साथ हुआ ऊंट फेस्टिवल का आगाज, विदेशी देखेंगे ऊंटों का डांस, जानें पूरा कार्यक्रम

बाजारों में खरीदारी
इधर लोहड़ी पर्व को लेकर बाजारों में खरीदारी हो रही है। कपड़ों के साथ मूंगफली, रेवड़ी आदि खूब बिक रही है। लादिया निवासी यशविंद कौर ने बताया कि मेरे बेटे की पहली लोहड़ी है। इसकी तैयारियां की जा रही है। बहू के पीहर से भी मेहमान आएंगे। शिवाजी पार्क निवासी जतिन मनचंदा ने बताया कि हमारे घर में पहले विवाह की लोहडी धूमधाम से मनाई जाएगी।

किसानों के लिए खास है लोहड़ी
लोहड़ी पर्व का किसानों के लिए बहुत ही खास महत्व होता है। इस पर्व का संबंध नई फसल से भी है, इसी समय गेंहू और सरसों की फसलें अपने अंतिम चरण पर होती हैं, चारों तरफ किसानों के खेतों में गेंहू, सरसों और चना, मसूर की फसलें लहराती नजर आती हैं ।

यह भी पढ़ें : भगवान राम की अनोखी भक्ति, 7 दिन में 700 किमी स्केटिंग करते हुए राजस्थान का हिमांशु जाएगा अयोध्या