12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए डिजिटल प्लेटफार्म आ रहा पसंद, पढे़ यह खबर

जिले में 2.66 लाख लोगों ने मतदान का शपथ पत्र भराअलवर. एक समय था जब चुनाव के दौरान मतदाताओं को जगाने के लिए निर्वाचन विभाग केवल ऑफलाइन कार्यक्रम ही करवाता था, लेकिन अब समय के साथ विभाग ने तरीके में भी बदलाव किया है। ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन के कार्यक्रमों के जरिए भी मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Jyoti Sharma

Apr 07, 2024

चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए डिजिटल प्लेटफार्म आ रहा पसंद, पढे़ यह खबर

चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए डिजिटल प्लेटफार्म आ रहा पसंद, पढे़ यह खबर


जिले में 2.66 लाख लोगों ने मतदान का शपथ पत्र भरा
निर्वाचन विभाग का डिजिटल प्लेटफार्म लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। वहीं, मतदान के लिए शपथ भरने वालों को जिला कलक्टर के साथ कॉफी पीने का मौका भी मिलेगा। अलवर जिले में आठ लाख से ज्यादा लोग निर्वाचन विभाग की वेबसाइट देख चुके हैं। साइट के जरिए ऑनलाइन कार्यक्रमों की जानकारी, भाग लेने की प्रक्रिया की जानकारी ले रहे हैं। यह संख्या राजस्थान में सबसे ज्यादा है। इतना ही नहीं दो लाख से ज्यादा लोग मतदान करने की शपथ लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी का हस्ताक्षरयुक्त ऑनलाइन सर्टिफिकेट प्राप्त कर चुके हैं। राजस्थान में इतनी बड़ी संख्या में ऑनलाइन सर्टिफिकेट अलवर में ही जारी हुए हैं। अन्य जिलों में यह संख्या कम है। ऑनलाइन कार्यक्रम अभी जारी है। आने वाले दिनों में यह संख्या और भी बढ़ सकती है।

ऑनलाइन क्विज में मिल रहे हैं गोल्ड, सिल्वर, ब्रॉंज मैडल

लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए विभाग की ओर से ऑनलाइन निर्वाचन प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विभिन्न परिणाम श्रेणियाें में जिला निवार्चन अधिकारी का हस्ताक्षरित डिजिटल प्रमाण पत्र जारी किया जा रहा है। प्रमाण पत्रों के अतिरिक्त निश्चित प्रक्रिया के बाद सर्वश्रेष्ठ तीन प्रतिभागियों को कॉफी विद कलक्टर के लिए चयन किया जाएगा। ऑनलाइन क्विज के दौरान विजेता प्रतिभागियों को अभी तक 567 को गोल्ड, 993 को सिल्वर व 1493 को ब्रॉंंज मैडल दिए जा चुके हैं। अब तक जिले में 2 लाख 66 हजार 822 लोगों ने मतदान का शपथ पत्र भरा