10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर में दिग्गजों ने संभाली कमान… बीजेपी के ‘चाणक्य’ आज भरेंगे हुंकार, 15 को प्रियंका गांधी का रोड शो

Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव के लिए अलवर में आज बीजेपी की सबसे बड़ी चुनावी सभा होने जा रही है। जानकारी के मुताबिक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज शाम 4 बजे स्पेशल प्लेन से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Anil Prajapat

Apr 13, 2024

amit_shah-priyanka_gandhi.jpg

Lok Sabha Elections 2024 : अलवर। राजस्थान में पहले चरण का चुनाव 19 अप्रेल को होना है। 17 अप्रेल को चुनाव प्रचार थम जाएगा। ऐसे में अब अलवर में बीजेपी और कांग्रेस ने दिग्गजों ने कमान संभाल ली है। लोकसभा चुनाव के लिए अलवर में आज बीजेपी की सबसे बड़ी चुनावी सभा होने जा रही है। बीजेपी के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह आज हरसौली में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सभा करेंगे। वहीं, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 15 अप्रेल को अलवर शहर में रोड शो कर कांग्रेस प्रत्याशी ललित यादव के लिए समर्थन जुटाएंगी।

जानकारी के मुताबिक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज शाम 4 बजे स्पेशल प्लेन से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। शाम 4:05 बजे जयपुर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से हरसौली के लिए होंगे। 16:35 बजे हरसौली हैलीपैड पहुंचने के बाद शाह हरसौली में तिनकुडी फार्म हाउस के सामने जनसभा स्थल जाएंगे। जहां पर 17:30 बजे तक मंच पर मौजूद रहेंगे। इसके बाद 17:35 बजे विशेष हेलीकॉप्टर से नोएडा के लिए रवाना होंगे।

अमित शाह का फोकस अलवर संसदीय क्षेत्र की सभी आठों विधानसभा सीटों पर तो होगा ही, लेकिन खास फोकस तिजारा, किशनगढ़बास और मुंडावर सीट पर रहेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि किशनगढ़बास और मुंडावर विधानसभा सीट पर फिलहाल कांग्रेस का कब्जा है। तिजारा विधानसभा सीट भाजपा के कब्जे में तो है, लेकिन राजनीति के जानकारों का मानना है कि यहां भाजपा को उतरा ही जोर लगाना पड़ेगा, जितना पिछले विधानसभा चुनाव मेें लगाया था। थोड़ी सी ढिलाई भी पार्टी को सियासी नुकसान पहुंचा सकती है। भाजपा चाहती है कि इन सीटों के परम्परागत वोट बैंक के साथ ही अन्य वर्गों को भी अपनी तरफ खींचा जाए।

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी का 'मौन' मैजिक...मुस्कुराकर सबको साध गए, 44 मिनट में नापी दौसा की राजनीति

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 15 अप्रेल को अलवर में रोड शो करेंगी। उनका रोड शो करीब एक घंटे का होगा। वे खुले वाहन में जेल चौराहा से निकलेंगी और कांग्रेस प्रत्याशी ललित यादव के लिए वोट मांगेंगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा ने बताया कि रोड शो के लिए दो रूट का चयन किया गया है।

जेल चौराहा से भगत सिंह सर्कल होते हुए नगली सर्कल या जेल चौराहा से भगत सिंह, काशीराम, होपसर्कस होते हुए कंपनी बाग तक उनका रोड किया जा सकता है। रोड शो में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शामिल हो सकते हैं। प्रियंका के साथ वाहन में जितेंद्र सिंह, टीकाराम जूली सहित कई नेता रहेंगे।

यह भी पढ़ें : पहले बजाया नगाड़ा...फिर जमकर लगाए ठुमके, देवनगरी में कुछ ऐसा दिखा किरोड़ीलाल मीणा का अंदाज