
अलवर. अलवर जिला ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में रविवार को भगवान परशुराम की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में हर तरफ भक्ति का माहौल बना हुआ था। भगवान परशुराम की शोभायात्रा देहली दरवाजा बाहर स्थित परशुराम भवन से बैंडबाजे के साथ रवाना हुई। शोभायात्रा के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और उनको आगे बढ़ाओ का संदेश दिया गया। संस्था की ओर से इस बार नई परंपरा की शुरुआत की गई। इसमें समाज की 11 बेटियों ने शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। देवी - देवताओं पर आधारित विभिन्न झांकियां शामिल थी। जगह - जगह पर शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
शोभायात्रा त्रिपोलिया से हेापसर्कस , मन्नी का बड़, बस स्टैंड, घोडाफेर का चौराहा स्थित ब्राह्मण छात्रावास पहुंची। शोभायात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष पंडित धर्मवीर शर्मा, डॉ. रोहिताश्व शर्मा, परशुराम सर्किल समिति के संंयोजक ओमप्रकाश शर्मा, अलवर जिला युवा ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष बजरंग शर्मा, एडवोकेट गौरव शर्मा, अशोक शर्मा, प्रमोद शर्मा, राजस्थान ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी, ब्रह्म गौड़ - सनाढय़ ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, संयोजक पंडित राजकुमार शर्मा, अलवर जिला ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष मोहन स्वरूप, महामंत्री मानेंद्र उपाध्याय, नरेंद्र शर्मा, प्रवेंद्र शर्मा, पंडित रामावतार शर्मा सहित समाज के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस बार महिलाओं ने भी बढ़ चढकऱ शोभायात्रा में भागीदारी निभाई।
होपसर्कस पर हुई महाआरती और आतिशबाजी
युवा ब्राह्मण सभा परिवार की ओर से भगवान परशुराम की शोभायात्रा के होपसर्कस पर पहुंचने पर 1100 दीपकों से महाआरती की गई। संस्था के अध्यक्ष आकाश मिश्रा ने बताया कि रथयात्रा पर तोप से पुष्पवर्षा व आतिशबाजी की गई। इस दौरान आचार्य प्रकोष्ठ के पंडित गोपाल शास्त्री, नितिन भाल, पंडित केशवशास्त्री ने मंत्रोच्चारण किया। इस अवसर पर अभिनेता आशुतोष कौशिक ने कहा कि युवाओं को कठिन परिश्रम कर आगे बढऩा चाहिए। इस अवसर पर संगीता गौड़, जितेंद्र खेडापति, रजनीश जैमन, पीयूष उपाध्याय आदि उपस्थित थे।
नंगली सर्किल पर हुई विशेष सजावट
इधर, राजस्थान ब्राह्मण महासभा के युवा प्रकोष्ठ की ओर से नंगली चौराहा पर 1100 दीपों से भगवान परशुराम की आरती की गई। महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष बीएल शर्मा ने बताया कि मुख्य अतिथि ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश भारद्वाज थे। महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ के तपेश अवस्थी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान नंगली सर्किल को विशेष तोर पर सजाया गया था।
Published on:
23 Apr 2018 08:47 am
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
