
अलवर में नाम के मुताबिक फलों के राजा का दाम अभी महंगा है। शुरुआत होने के कारण आम अभी 150 रुपए है। इसके चलते आम आदमी तो भाव पूछकर ही आगे बढ़ रहा है। आम के अलावा गर्मी में आने वाले तरबूज,खरबूज, संतरा की भी आवक तेज हो गई है।
गर्मी के साथ फलों के राजा आम बाजार में तो आया गया, लेकिन अभी दाम कम होने का इंतजार है।
शहर की कृषि उपज मंडी स्थित सब्जी मंडी व घंटाघर की मंडी में ही एक दो दुकानों पर आम नजर आ रहा है। पुराना कटला, शिवाजी पार्क, काला कुआं, कालीमोरी फाटक सहित अन्य मंडियों में पहुंचने में समय लगेगा।
अभी सफेदा आम ही आ रहा नजर
सब्जी मंडी में फल विक्रेता विक्की ने बताया कि आम के दाम अभी महंगे हैं। अभी आम की आवक कम है। इसलिए महंगा बिक रहा है। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी दाम कम हो जाएंगे। अभी जो आम आ रहा है वह विजयवाड़ा की उपज है। अलवर मंडी में दिल्ली व जयपुर से आम आ रहा है। मंडी में अभी केवल सफेदा आम ही आ रहा है। कुछ दिनों में आमरपाली, लंगडा, मलिका किस्म भी बाजार में मिलेगी।
गर्मी के फलों में इन दिनों शहर में तरबूज व खरबूज की आवक भी होने लगी है। तरबूज के मंडी में प्रतिदिन 10 ट्रक आ रहे हैं जबकि खरबूज की आवक एक दो ट्रक ही हो रही है। गर्मी अधिक होने के कारण मंडी से स्ट्राबेरी पूरी तरह से गायब हो गई है। आने वाले दिनों में चेरी, लीची,आडू, खुमानी आदि फलों का आना शुरू हो जाएगा। प्रतिवर्ष संतरा की फसल अच्छी होने के कारण गर्मियों में खूब संतरा मिल जाता था, लेकिन इस बार संतरा की फसल कम होने के कारण इसका मिलना मुश्किल हो जाएगा। अभी जो संतरा बाजार में आ रहा है उसका आकार सामान्य से कम है और इसमें मिठास भी कम है। संभवतया अगले 15 दिन बाद बाजार में संतरा नहीं मिल पाएगा। अंगूर भी इस बार कम समय ही मिल पाएंगे।
इसके चलते संतरा और अंगुर के भाव पिछले सालों के मुकाबले इस बार ज्यादा है। प्रतिकिलो
आम 150 से 170 रुपए
सेब 100 से 120
अनार 100 से 110
अंगूर 80
संतरा 50
केला 30
पपीता 25
चीकू 40
Updated on:
06 Apr 2018 11:19 am
Published on:
06 Apr 2018 10:52 am
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
