31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अचानक अलवर UIT कार्यालय पहुंचे किरोड़ी लाल मीणा, कहा : मंदिर की जमीन पर कब्जा करना कुकर्म करने जैसा

Kirodi Lal Meena: किरोड़ी लाल मीणा ने अधिकारियों से अतिक्रमण पर कार्रवाई नहीं करने का जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि अलवर में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे हैं। उन अवैध अतिक्रमण को हटाया जाए।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 20 Mar 2025, 9:00 PM IST

Kirodi Lal Meena

Alwar News: राजस्थान के अलवर जिले के प्रभारी मंत्री किरोड़ी लाल मीणा गुरुवार की शाम अचानक यूआईटी कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने अधिकारियों से सरकारी जमीन पर हुए अतिक्रमण का रिकॉर्ड मांग लिया। अधिकारियों से पूछा कि कितनी सरकारी जमीन पर कब्जा है, जिसे यूआईटी नहीं हटा पाया।

अधिकारी बोले, पुलिस जाब्ता नहीं मिलने के कारण आगे कदम नहीं बढ़ा पा रहे हैं। मंत्री ने कहा कि इससे अधिकारी हेल्पलैस हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मंदिर माफी की जमीन पर कब्जा करने वालों पर कार्रवाई करें। मंदिर की जमीन पर कब्जा करना कुकर्म करने जैसा है। गलत काम करने वालों को छोड़ेगे नहीं।

अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं : मीणा

किरोड़ी को अधिकारियों ने बताया कि कृषि भूमि पर अवैध प्लाॅटिंग करने वालों की लिस्ट है, लेकिन कार्रवाई पुलिस की मदद मिलने के बाद ही हो पाएगी। किरोड़ी ने कहा कि यूआईटी कार्रवाई पर फोकस करे। वह समय-समय पर कामों की समीक्षा करते रहेंगे। अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं करेंगे।

यह वीडियो भी देखें

सिलीसेढ़ झील का निरीक्षण भी किया

मीणा ने कहा कि कुछ दलालों के कारण अधिकारी दबाव में रहते हैं, लेकिन अब सभी पर कार्रवाई होगी। फिर चाहे वो कोई भी हो। प्रभारी मंत्री सिलीसेढ़ झील का निरीक्षण करने भी पहुंचे। उन्होंने झील किनारे एक होटल का निरीक्षण किया। जल संसाधन खंड के अधिकारियों से पूछा कि अवैध निर्माण यहां कैसे हुए?

इस पर अधिकारी बोले कि उन्होंने नोटिस दे दिए हैं। कार्रवाई होगी। उन्होंने सिलीसेढ़ झील के चारों ओर हुए अतिक्रमण को हटाने के आदेश दिए। उधर, मंत्री ने मीडिया से कहा कि अतिक्रमण करने वाले चाहे उनकी पार्टी के हों या फिर किसी दूसरी पार्टी के। वह इस मामले को ऊपर तक पहुंचाएंगे और कार्रवाई करवाएंगे।

यह भी पढ़ें- अलवर में बच्ची की मौत का मामला, पुलिस पर भड़के किरोड़ी मीणा, कहा- अब अमित शाह से करूंगा बात