31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर में बच्ची की मौत का मामला, पुलिस पर भड़के किरोड़ी मीणा, कहा- अब अमित शाह से करूंगा बात

Kirodi Lal Meena: प्रभारी मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि पिछली सरकार के कुछ लोग और हमारी सरकार में कुछ छुटभैया लोग अब भी जमीनों पर कब्जा करने का गोरखधंधा कर रहे हैं। उन पर नजर है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 17 Mar 2025, 7:12 PM IST

Kirodi Lal Meena

पत्रिका फोटो

Alwar News: राजस्थान में अलवर के प्रभारी मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा है कि दीन-दुखी की सेवा करना उनकी आदत में है, फिर चाहे वह किसी सरकार में पक्ष में रहें या विपक्ष में, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मीणा ने सोमवार को यहां सर्किट हाउस में पत्रकारों से कहा कि नौगांवा क्षेत्र में गलत तरह से पुलिस लोगों को परेशान कर रही है और अवैध वसूली का खेल चल रहा है। पुलिस दलालों के माध्यम से निर्दोष लोगों को यातना देकर लूट रही है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और गृहमंत्री अमित शाह से बात करेंगे।

गौरतलब है कि अलवर जिले में ऑनलाइन ठगी के आरोपी के घर दबिश देने के लिए तेलियाबास बस्ती में पुलिसकर्मी पहुंचे थे। सुबह पहुंचे पुलिसकर्मी घर में घुसकर परिवारवालों से पूछताछ कर रहे थे। इस दौरान इस दौरान एक महीने की अलिसबा अपनी मां रजीदा के साथ चारपाई पर सो रही थी। अलिसबा के ऊपर कंबल रखा हुआ था। दबिश के दौरान पुलिसकर्मी चारपाई पर चढ़े। आरोप है कि इससे बच्ची की मौत हो गई थी।

एसआई भर्ती रद्द हो : मीणा

उन्होंने कहा कि राज्य में पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) भर्ती अब तक रद्द नहीं हुई है। जब तक वह रद्द नहीं होगी, वह लड़ते रहेंगे और सभी प्रमुख मुद्दों को मरने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में 18 में से 17 पेपर लीक हुए थे। सरकार और उसके अधिकारी कुंडली मार कर बैठ गए थे। अब तक 50 एसआई पकड़े गए हैं। साथ ही 35 अन्य लोगों को पकड़ा गया, जो इसमें लिप्त थे। तमाम रिपोर्ट के बाद भी अब तक एसआई भर्ती परीक्षा रद्द नहीं की गई है। इस दिशा में वह काम करते रहेंगे।

मुद्दों को मरने नहीं दिया जाएगा

मीणा ने कहा कि फर्जी थानेदार बनाकर राजस्थान के भविष्य को खराब नहीं करने दिया जाएगा। अन्य भर्तियों के लिए भी विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को मरने नहीं दिया जाएगा। वह सरकार में हैं और इन मुद्दों पर हमेशा लड़ते रहेंगे। चाहे दोषी कितना भी बड़ा व्यक्ति हो, उसे जेल की सलाखों के पीछे होना चाहिए।

यह वीडियो भी देखें

भू-माफियाओं पर बरसे

मीणा ने कहा कि पिछली सरकार के कुछ लोग और हमारी सरकार में कुछ छुटभैया लोग अब भी जमीनों पर कब्जा करने का गोरखधंधा कर रहे हैं। उन पर नजर है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। सरकारी जमीनों पर किसी भी तरह का कोई कब्जा होना नहीं चाहिए। उन्होंने अलवर के उद्यान विभाग की जमीन का जिक्र करते हुए कहा कि यहां की करीब 60 करोड़ रुपए की उद्यान विभाग की जमीन को विभाग ने भू माफियाओं से मिलकर छह करोड़ रुपए में नीलाम कर दिया, जब यह मामला उनकी निगाह में आया तो तत्काल प्रभाव से उसे निरस्त करा दिया।

किसी को भी बक्शा नहीं जाएगा

मीणा ने कहा, जो सरकारी भूमि पर कब्जा कर रहे हैं, अतिक्रमण कर रहे हैं, मुझे बताएं मैं अपने स्तर पर उनकी जांच करवाकर फिर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी चाहे कितना भी बड़ा आदमी हो। अलवर क्षेत्र में पुलिस द्वारा ऑनलाइन ठगी के नाम पर बेगुनाह लोगों को परेशान करने के सवाल पर कहा कि इस संबंध में लोगों की शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर मामले में जांच-पड़ताल होगी और गलत करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी बक्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें- जमकर नाचे बाबा किरोड़ीलाल मीणा, लगे खाटूश्यामजी के जयकारे, सोशल मीडिया पर छाया डांस