1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kirodi lal Meena : जमकर नाचे बाबा किरोड़ीलाल मीणा, लगे खाटूश्यामजी के जयकारे, सोशल मीडिया पर छाया डांस

मंत्री किरोड़ीलाल मीणा हमेशा सुर्खियों में छाए रहते है। इस बार फिर मीणा का डांस सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Manish Chaturvedi

•

Updated: 12 Mar 2025, 12:52 PM IST

जयपुर। मंत्री किरोड़ीलाल मीणा हमेशा सुर्खियों में छाए रहते है। इस बार फिर मीणा का डांस सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मामला सवाई माधोपुर का है। जहां पर मीणा ने श्याम भजन संध्या में भजनों पर डांस करते हुए भरपूर आनंद लिया। सवाई माधोपुर के खाटू श्याम मंदिर में मंगलवार रात भव्य श्याम भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें देश के अलग—अलग इलाकों से आए भजन गायकों ने अपनी प्रस्तुति दी। इस दौरान यहां पर शाम भक्त भजनों पर देर रात तक नाचते, गाते और झूमते हुए दिखाई दिए। कार्यक्रम में कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में मुंबई से आए प्रमोद त्रिपाठी, दिल्ली से आई रितिका जैन, कोटा से आए श्याम सलोना ने भजन संध्या में शानदार प्रस्तुति दी। जिन पर कृषि मंत्री मीणा थिरकते हुए दिखाई दिए।