उन्होंने कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बढ़ते प्रदूषण पर चिंता व्यक्त की तथा देश में नवीकरण ऊर्जा, रेल लाइनों का विद्युतीकरण व अन्य साधनों पर कार्य करने पर बल दिया ताकि देश के बच्चे तथा सभी वर्ग स्वस्थ वातावरण में रह सकें। रेलवे में इस पर कार्य करते हुए पूरे भारत में शत प्रतिशत रेल लाइनों के विद्युतीकरण का कार्य करने का लक्ष्य रखा गया। इलेक्ट्रीक ट्रेनें चलने से प्रदूषण समाप्त होगा। साथ ही बाहर से आने वाले ईंधन पर निर्भरता भी खत्म होगी और आत्मनिर्भर भारत में उत्पादित बिजली से इनका संचालन किया जाएगा। इससे राजस्व में भी उल्लेखनीय बचत होगी। इसके अतिरिक्त ट्रेनों की औसत स्पीड में बढोतरी होगी व उद्योगों, कृषि आधारित व्यवसायों का विकास तथा ग्रामीणों व किसानों की प्रगति भी होगी।