9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंत्री संजय शर्मा ने की वन विभाग व बजट घोषणाओं के संबंध में समीक्षा बैठक

वन एवं पर्यावरण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने बुधवार को अलवर मिनी सचिवालय सभागार में जिले से जुड़ी वन विभाग की योजनाओं और बजट घोषणाओं की समीक्षा बैठक ली।

less than 1 minute read
Google source verification

वन एवं पर्यावरण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने बुधवार को अलवर मिनी सचिवालय सभागार में जिले से जुड़ी वन विभाग की योजनाओं और बजट घोषणाओं की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पौधरोपण के बाद


उनकी सर्वाइवल स्थिति की नियमित मॉनिटरिंग की जाए ताकि हर पौधा सुरक्षित रूप से पनप सके। मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि जिले में चल रहे विकास कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को जमीनी स्तर पर कार्यों की निरंतर समीक्षा करने आमजन को इनसे सीधे तौर पर लाभ दिलाने पर जोर दिया। बैठक में वन विभाग से जुड़े विभिन्न प्रोजेक्ट्स और बजट घोषणाओं की प्रगति की जानकारी ली गई। मंत्री ने कहा कि हर कार्य में पारदर्शिता और जवाबदेही होनी चाहिए।