28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में नाबालिग के साथ अपहरण… बलात्कार… धर्म परिवर्तन, पिता ने पुलिस से लगाई गुहार

राजस्थान में अलवर जिले के एक ग्रामीण थाने में नाबालिग के अपहरण और बलात्कार करने तथा धर्म परिवर्तन कर निकाह कराने का मामला सामने आया है।

less than 1 minute read
Google source verification

राजस्थान में अलवर जिले के एक ग्रामीण थाने में नाबालिग के अपहरण और बलात्कार करने तथा धर्म परिवर्तन कर निकाह कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। वहीं, मंगलवार को पीड़ित पक्ष क्षेत्र के डीएसपी से भी मिला। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने 363, 366A, 376(2)N, SC -ST एक्ट और पॉक्सो एक्ट में दर्ज किया।

जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने मामला दर्ज कराया है कि उसकी साढ़े 17 वर्षीय पुत्री 13 अप्रेल को पायजेब सही कराने के लिए बड़ौदामेव गई और वापस नहीं लौटी। परिजनों ने जब बेटी को ढूंढना शुरू किया तो पता चला कि आरोपी साबिर उसे अपने साथ गांव ले गया है। इसके बाद सबिर के परिजनों ने बताया कि वो रात तक उनकी बेटी को घर छुड़वा देंगे।

नाबालिग का करवाया धर्म परिवर्तन

लेकिन रात तक बेटी घर नहीं आई तो उन्होंने फिर से साबिर के परिजनों से बात की तो उन्होंने कहा कि लड़की का धर्म परिवर्तन करवा कर उसका सबिर से निकाह पढ़ लिया गया है। यह सुनकर लड़की के परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। मंगलवार को ग्रामीण न्याय के लिए डीएसपी कार्यालय पहुंचे और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया।

पिता ने दी आत्महत्या की धमकी

साबिर उसकी पुत्री का अपहरण कर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। अब धर्म परिवर्तन कर उसे पत्नी के रूप में साथ रख रहा है। पीड़ित पक्ष मंगलवार को पीड़िता को बरामद कराने की मांग को लेकर डीएसपी से मिले। पीड़िता के पिता ने पुत्री के बरामदगी नहीं होने पर आत्महत्या की धमकी दी है।

यह भी पढ़ें : ऐसे टूटी रविंद्र सिंह भाटी और अशोक गोदारा की दोस्ती… गोदारा ने खोले कई राज