26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर
Play video

रकबर खान मामला- MLA ज्ञानदेव आहुजा ने आरोपितों को बताया देशभक्त सपूत, कर डाली ये मांग

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Rajesh

•

Updated: 30 Jul 2018, 4:29 AM IST

अलवर
रामगढ़ के ललावंडी गांव में रकबर खान की पिटाई से मौत के मामले में भाजपा विधायक ज्ञानदेव आहुज ने घटना स्थल पर पहुँच कर मौका मुआयना किया और पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गए तीन आरोपियों के परिजनों से बातचीत की। विधायक ज्ञानदेव आहुजा ने आरोप लगाया कि थाने में पुलिस की पिटाई से रकबर खान की मौत हुई है। इस मामले में सीओ अनिल बेनीवाल, एएसपी श्यामसिंह ओर पूर्व एसपी राहुल प्रकाश को दोषी बताते हुए इन अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

ज्ञानदेव आहुजा ने कहा पुलिस ने अभी तक गोतस्कर रकबर खान और असलम खान के खिलाफ गोतस्करी का मुकदमा दर्ज नही किया है। इसलिए गोरक्षा से जुड़े कार्यकर्ता कोर्ट के जरिए गोतस्करी का मुकदमा दर्ज करवाएंगे। उन्होंने कहा रामगढ़ क्षेत्र में पुलिस की मिलीभगत से गोतस्करी, अवैध खनन ओर लव जेहाद जैसे अपराध पनप रहे है। उन्होंने कहा ललावंडी के तीन देशभक्त सपूत जेल बंद है उनकी लड़ाई सभी लोग मिलकर लड़ेंगे। गौरतजलब है कि आहूजा अब रकबर के परिजनों को मिली सरकारी मदद पर भी सवाल उठा रहे हैं।