
Alwar News : अलवर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत आज शाम को आश्रम एक्सप्रेस ट्रेन से अलवर आएंगे। वे 17 सितंबर तक अलवर जिले के प्रवास पर रहेंगे। भागवत के सानिध्य में 15 सितम्बर को होने वाले स्वयंसेवकों के एकत्रीकरण कार्यक्रम के स्थान में परिवर्तन किया गया है। पहले स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण कार्यक्रम भगत सिंह सर्किल स्थित नवीन हायर सेकंडरी स्कूल के मैदान में रखा गया था, लेकिन उक्त कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब यह कार्यक्रम 15 सितम्बर को सुबह 6.30 बजे इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित होगा।
पांच दिवसीय प्रवास के दौरान भागवत यहां प्रांत कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ बैठकें करेंगे। वहीं, उधर, भागवत के आगमन से पहले शहर भगवा रंग में रंगा नजर आ रहा है। शहर में कई जगहों पर उनके स्वागत में सजावट की गई है। उनके अलवर प्रवास की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। गुरुवार सुबह इस संबंध में संघ के स्थानीय पदाधिकारियों की बैठक भी आयोजित की गई।
-सरसंघचालक मोहन भागवत 13 से 17 सितंबर तक अलवर जिले के प्रवास पर रहेंगे। भागवत 13 की शाम आश्रम ट्रेन से अलवर स्टेशन पहुंचेंगे। स्टेशन से सीधे संघ कार्यालय केशव कृपा जाएंगे।
-14 से 17 सितम्बर तक भागवत संघ कार्यालय पर प्रांत कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और प्रचारकों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे। भागवत स्कीम नंबर 4 स्थित आदर्श विद्या मंदिर स्कूल और नर्सिंग कॉलेज के पास लगने वाली शाखा में भी भाग लेंगे।
-15 सितंबर को स्वयंसेवकों के एकत्रीकरण कार्यक्रम के बाद भागवत भूरासिद्ध स्थित मातृ वन पहुंचेंगे। वहां पांच पौधे लगाएंगे। इसके बाद वापस संघ कार्यालय लौटेंगे।
-भागवत 17 सितंबर को सुबह पावटा जाएंगे। वहां भी एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे वापस अलवर लौटेंगे और शाम को शताब्दी ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
Updated on:
13 Sept 2024 05:20 pm
Published on:
13 Sept 2024 01:16 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
