12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर में यहां बंदर का आतंक, लाठी लेकर ही घर से बाहर निकल रहे हैं लोग

अलवर शहर में बंदर का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। इसके कारण लोगों को घरों के बाहर डंडे लेकर निकलना पड़ रहा है।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Mar 14, 2018

MONKEY TERROR IN ALWAR

शहर में जयपलटन के निकट रामानन्द कॉलोनी में बंदरों के आतंक से बच्चे ही नहीं बड़ों में भी खौफ है। आए दिन बन्दर किसी न किसी पर हमला कर देता है। करीब एक दर्जन बच्चे व बड़ों को काट चुका है। रामानन्द कॉलोनी निवासी महिला रेखा ने बताया कि एक बंदर अधिक खतरनाक है। जो मनचाहे जब घरों की छत पर व आसपास आ जाता है। बच्चों पर सीधा हमला करता है। अब तक करीब एक दर्जन लोगों को खा चुका है। कॉलोनी के लोगों में इतना खौफ है कि बंदर के डर के कारण घरों से नहीं निकल रहे हैं। कुछ दिन पहले एक महिला पर हमला कर दिया। जिसके कारण उसके चेहरे पर कई टांके आए हैं। कई छोटे बच्चों को काट चुका है। वह बिना किसी डर के हमला कर देते हैं। नगर परिषद के अधिकारियों को भी शिकायत कर चुके हैं। पार्षद को लक्की को भी अवगत कराया है। फिर भी बंदर को नहीं पकड़ा गया है। जिसके कारण आमजन में बड़ी दहशत है।

लाठी लेकर तैयार लोग

बंदरों की इतनी दहशत है कि लोग लाठी हाथ में रखने लगे हैं। ताकि एनवक्त पर बचाव किया जा सके। इतना होने के बावजूद भी प्रशासन वहां नहीं पहुंचा है। लोगों में बंदरों को लेकर दहशत का माहौल है। लोग बाहर निकलते हैं तो डंडा लेकर ही निकलते हैं।

महिलाओं में है भय का माहौल

इलाके की महिलाओं में बंदर को लेकर काफी भय का माहौल है। बंदर के भय के कारण महिलाएं घर से बाहर नहीं निकल रही।

एनआईटी लगा रखी है

बन्दर पकड़वाने के लिए एनआईटी लगा रखी है। जल्दी शहर में टीम बुलाने का प्रयास कर रहे हैं। मथुरा के अलावा कहंी से बंदर पकडऩे वाले मिलते नहीं है। वैसे आमजन को प्रयास करना चाहिए कि मन चाहे जगह खाने की चीजें नहीं डाले।
अशोक खन्ना, सभापति, नगर परिषद अलवर