
विदाई वेला पर झूम के बरसा मानसून, गर्मी से राहत मिली
- दो दिन बारिश के आसार, तापमान में और हो सकती है गिरावट
अलवर. मानसून विदाई की ओर है। उम्मीद थी कि अब बारिश नहीं होगी लेकिन शनिवार को अचानक कम दबाव का क्षेत्र बना और बारिश शुरू हो गई जो दिनभर रुक-रुककर जारी रही। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक अभी बारिश के आसार दो दिन और बने रहेंगे। पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान में वृदि्ध हो रही थी। तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सि
यस तक पहुंच गया। गर्मी से लोग परेशान थे। शुक्रवार की रात से ही कम दबाव का क्षेत्र बना और शनिवार की सुबह से बारिश शुरू हो गई। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता मानसूनी बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसान इस समय खरीफ की फसल काट रहे हैं। कुछ खेतों में पड़ी है। फसल को नुकसान पहुंच रहा है। इससे पहले बारिश की कमी से फसल सूख रही थी, लेकिन किसान जैसे फसल को काटने में जुटे तो बारिश शुरू हो गई। इसका पैदावार पर असर पड़ेगा। ये है बारिश का आंकड़ा जिले में शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों में बारिश हुई। इसमें अलवर तहसील 5 मिमी, अलवर कार्यालय 12, बहादुरपुर 9, गोविन्दगढ़ 12, लक्ष्मणगढ़ 14, मालाखेड़ा 24, किशनगढ़बास 14, बानसूर 12, कठूमर 8, मुण्डावर 6, राजगढ़ 15, टपूकड़ा 6, थानागाजी 9, तिजारा 14, सोड़ाबास 7, मंगलसर 8, जयसमंद 8, सिलीसेढ़ 8, रामगढ़ 8 मिमी बारिश हुई है। वहीं जिले के तीन बांधों में पानी शेष रहा है। इसमें मंगलसर में 7.8 फीट, सिलीसेढ़ 24 फीट व बाघेरी में 3.11 फीट पानी है।
Published on:
16 Sept 2023 08:57 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
