मालाखेड़ा (अलवर) . नाग पंचमी का पर्व शुक्रवार को श्रद्धा से मनाया। बांबी पर जाकर नाग देवता की पूजा की। महिलाओं ने एक दिन पहले पांच प्रकार के अनाज भिगोकर पूजा के लिए तैयार किया। सुबह नाग देवता के भजन गाते हुए मंदिरों में कथा सुनी। नाग देवता के रहने के स्थान पर जाकर परिक्रमा की। क‘चा दूध व पकवान अर्पित किए। इसी तरह ग्राम बुर्जा में नाग पंचमी पर सांप की बंबूड पूजा की। इस दौरान अंजू, शशि, मंजू देवी ,रुकमणी देवी, लक्ष्मी देवी, पूनम देवी आदि मौजूद रहीं। ज्योति खंडेलवाल ने बताया नाग पंचमी से 1 दिन पहले सभी तैयारियां की जाती हैं।
महिलाओं ने किया शृंगार
राजगढ़. राजगढ़ तथा आसपास के क्षेत्र में नाग पंचमी का पर्व श्रद्धा से मनाया। सुबह महिलाओं ने शृंगार कर समूह के रूप में कस्बे के प्राचीन कुण्ड पर नागदेवता के प्रतीक चिन्ह की पूजा-अर्चना करने पहुंची। यहां भीड़ लगी रही। नागदेवता के प्रतीक चिन्ह को भीगा अनाज चना, बाजरा, मूंग, मोठ, चौला व ठण्डी रोटी चढ़ाकर पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि तथा परिवार की खुशहाली की कामना की। महिलाओं ने नागदेवता की कहानी सुनकर सूर्य देवता को अघ्र्य दिया। नागपंचमी पर्व पर श्रद्धालुओं ने अपने घरों में ठण्डा भोजन किया।
बाम्बियों पर दूध से अभिषेक
कठूमर. कस्बे के लक्ष्मणगढ़ रोड स्थित होद वाली बगीची के पास जंगलों में महिला श्रद्धालुओं ने सांपों की बम्बियो पर दूध से अभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान महिलाओं दूध से अभिषेक कर भीगे चना, मूंग आदि खाद्य पदार्थों के साथ पूजा की। परिवार व क्षेत्र में सुख शाति की कामना की। ङ्क्षडपल खंडेलवाल, ममता खंडेलवाल, वर्षा खण्डेलवाल, कनक खण्डेलवाल आदि ने बताया कि भारतीय संस्कृति के अनुसार सावन मास में पंचमी को नाग देवता की पूजा का विशेष
महत्व है।
सामूहिक रूप से पूजा की थाली सजाई
पिनान. कस्बे सहित क्षेत्र में नाग पंचमी पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजन की थाली सजाकर गीत गाते हुए नाग बंबी का पूजन किया। नाग पंचमी से पूर्व संध्या को अनेकों प्रकार के व्यंजन बनाए गए। परिजनों को बासा भोजन कराया गया। इस मौके पर आरती, पिस्ता, सुधा सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।
सुख-समृद्धि की कामना की
बानसूर. कस्बे के प्राचीन नाग पंचमी मंदिर पर महिलाएं सोलह ङ्क्षसगार कर मंदिर पहुंचकर नाग देवता की पूजा अर्चना की। परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की। एक दिन पहले बने भोजन का नाग देवता मंदिर में भोग लगाकर महिलाएं कैर के पेड़ में चने लगा कर परिवार की खुशहाली के लिए कहानियां सुनी। नाग पंचमी के अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं मंदिर में पहुंची। सुहाग तथा परिवार की लंबी आयु की कामना की। इस मौके पर कांता मिश्रा, पुष्पा मिश्रा, सुनीता शर्मा, प्रीति अग्रवाल, ङ्क्षप्रसी अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
समूह में गाए गीत
खैरथल. कस्बे में शुक्रवार को महिलाओं ने नाग पंचमी धूमधाम से मनाई। समूह में गीत गाती महिलाएं लक्ष्मी नारायण मंदिर सहित नागो के रहने वाले स्थान बम्बिड पर पूजा कर की। एक दिन पूर्व भिगोए पांच अनाजों का भोग लगाकर कहानी सुनी। परिवार की सलामती की मन्नते मांगी।