नीमराणा ञ्च पत्रिका. औद्योगिक क्षेत्र के आरटेक मॉल स्थित आरपी एंड संस ज्वैलर्स की दुकान पर फरवरी माह में हुई लूट मामले में थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी संदीप जाट को रेवाड़ी धारूहेड़ा के बीच से गिरफ्तार किया है।
नीमराणा डीएसपी अमीर हसन ने बताया कि सात माह से फरार चल रहे पांच हजार रुपए के ईनामी आरोपी संदीप जाट को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी हरिकृष्ण तंवर ने बताया कि ज्वैलर्स आनंद कुमार सोनी ने संदीप जाट व अन्य के खिलाफ फायङ्क्षरग कर दुकान में लूट करने का मामला दर्ज कराया था। बुधवार देर रात को नीमराणा थाने के हैड़ कांस्टेबल राकेश कुमार, कांस्टेबल पवन कुमार व अजय ङ्क्षसह को सूचना मिली थी।