24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक से न्याय की उम्मीद नहीं

मूक-बधीर बालिका से हुई घटना की जांच के लिए प्रदेश भाजपा का एक शिष्टमंडल अलवर पीडि़ता के घर पहुंचा और परिजनों से बातचीत की। भाजपा नेताओं ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम से भी वार्ता की। इसके बाद इस शिष्टमंडल ने सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता कर कहा कि मूक व बधिर बालिका के साथ हुई किसी भी घटना को स्थानीय पुलिस और प्रशासन सरकार के इशारे पर बदल रही है।

3 min read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Jan 15, 2022

जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक से न्याय की उम्मीद नहीं

जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक से न्याय की उम्मीद नहीं

जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक से न्याय की उम्मीद नहीं, तत्काल तबादला किया जाए
भाजपा का शिष्टमंडल पीडि़ता के परिजनों से मिलने पहुंचा, एसपी से की मुलाकात, सीबीआई से जांच की मांग उठाई
अलवर.
मूक-बधीर बालिका से हुई घटना की जांच के लिए प्रदेश भाजपा का एक शिष्टमंडल अलवर पीडि़ता के घर पहुंचा और परिजनों से बातचीत की। भाजपा नेताओं ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम से भी वार्ता की। इसके बाद इस शिष्टमंडल ने सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता कर कहा कि मूक व बधिर बालिका के साथ हुई किसी भी घटना को स्थानीय पुलिस और प्रशासन सरकार के इशारे पर बदल रही है।
अलवर के जिला पुलिस अधीक्षक और जिला कलक्टर से हमें न्याय की उम्मीद नहीं है। ऐसे में सबसे पहले इन अधिकारियों को यहां से तबादला किया जाए।
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के निर्देश पर इस मामले की जांच करने आई समिति में भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार अजयपाल सिंह, विधायक रामलाल शर्मा और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष अलका मूंदडा शामिल रही। इस शिष्टमंडल में शामिल भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर ने कहा कि इस घटना का पता लगते ही पुलिस अधीक्षक ने इसे घिनौना बलात्कार बताया। अब यह प्रशासन सरकार के दवाब में आकर काम कर रहा है। प्रदेश की जनता को अलवर के जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक से न्याय की उम्मीद नहीं है। ऐसे में इन दोनों अधिकारियों का अलवर से तबादला किया जाए।सात मिनट के अंतर में क्या हुआ, यह बताएं-रामलाल शर्मापत्रकार वार्ता में भाजपा नेता रामलाल शर्मा ने कहा कि अलवर पुलिस अध्ीाक्षक ने हमें बताया कि तिजारा रेलवे ओवर ब्रिज की सात मिनट की वीडियो हमारे पास नहीं है जिसमें कुछ हुआ है। अलवर का पुलिस और प्रशासन आमजन को ***** बना रहा है। इन सात मिनट में क्या हुआ, इसके सबूत हमें दे दीजिए। प्रदेश के नागरिकों को आप की बात पर भरोसा नहीं है। जिला कलक्टर कॉलेज की बालिका को राजनीति करने की बात कह कर डांट रहे हैं। इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए।
सीबीआई जांच हो- अजय पाल सिंह
पत्रकार वार्ता में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय पाल सिंह ने कहा कि इस परिवार को न्याय मिलना चाहिए। हमने उस परिवार से बात की है जो स्वयं भी सीबीआई की जांच पर सहमत है। पीडि़त परिवार को मेरी ओर से 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता और सांसद बालकनाथ ने पीडि़ता की सभी बहनों की पढ़ाई नि:शुल्क कराने की घोषणा की है।सीसीटीवी की कहानी गढ़ रहे- बालक नाथसांसद बालक नाथ ने कहा है कि पुलिस इतने अमानवीय वारदात में सीसीटीवी की कहानी लेकर आ गई है। यह इस पूरे मामले को दुर्घटना बता कर खत्म करना चाहते हैं। यह विशेष वर्ग को बचाने का प्रयास भी हो सकता है। हम उनके परिवार को पूरा संरक्षण देंगे। इस मामले की सीबीआई से जांच करवाई जाए।पत्रकार वार्ता में शहर विधायक संजय शर्मा, पूर्व विधायक रामहेत यादव, हेम सिंह भडाना, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह नरुका और बलवान सिंह , भाजपा नेता जले सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुनीता सैनी भी उपस्थित थी।
कलक्टर के बच्ची को डांटने का मामल खूब उठा-
पत्रकार वार्ता में सभी भाजपा नेताओं ने जिला कलक्टर नन्नू मल पहाडिय़ा की ओर से एक छात्रा को डांटते हुए राजनीति नहीं करने की सलाह का मामला गहराता जा रहा है। इस मामले में मुख्य घटना के साथ इसकी बात भी कही। इस मामले में भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर ने कहा कि जिला कलक्टर बेटियों के सुरक्षा मांगने पर उन्हें राजनीति नहीं करने की सलाह देते हैं। यदि जिला कलक्टर को इतनी ही राजनीति करने का शौक है तो वे कुर्ता पायजामा पहन कर जनता के बीच आ जाए। इस मामले में जिला कलक्टर के रवैये की सभी ने निंदा करते हुए कहा कि पुलिस और प्रशासन सही न्याय नहीं कर सकता।