
अब चुनाव के बाद ही मिलेंगे लैपटॉप व साइकिलें
अब चुनाव के बाद ही मिलेंगे लैपटॉप व साइकिलें
-योजना: साइकिल और लैपटॉप
- चुनाव के फेरे में दो बड़ी योजनाएं फंसी, 37 हजार बालिकाएं और पांच साल के मेधावियों को इंतजार
B अलवर. प्रदेश और जिले के सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को योजनाओं को लाभ विधानसभा चुनाव के बाद ही मिल पाएगा। अब विद्यार्थियों की योजनाएं चुनावी पेंच में अटक गई हैं। साइकिल के लिए अलवर जिले की 37 हजार 59 बालिकाएं चयनित हैं। वहीं लैपटॉप के लिए पांच सत्रों के मेधावी विद्यार्थी हैं। इन योजनाओं के लिए विद्यार्थियों को लगभग दो माह का अभी और इंतजारB करना पड़ेगा। अब नई सरकार के गठन के बाद ही इन Bदोनों योजनाओं का लाभ मिल सकेगा । Bदोनों योजनाओं का लाभ लेने के लिए तरस रहे विद्यार्थी शिक्षा विभाग की ओर से साइकिलों की मांग सूची को सभी जिलों से मांगा गया, लेकिन 9 अक्टूबर दोपहर बाद आचार संहिता लगने से ये काम नहीं हो पाया। कक्षा 9वीं और 10 वीं कक्षा के छात्रों को चुनाव के बाद तक इंतजारB करना पड़ेगा। इन साइकिलों का दो साल से वितरण नहीं हुआ है। वहीं, दूसरी ओर मेधावी विद्यार्थी पिछले पांच साल से नि:शुल्क लैपटॉप का इंतजारB कर रहे हैं। विभाग की ओर से लैपटॉप के लिए अभी तक मांग के आदेश भी नहीं मांगे गए हैं।
इस प्रकार होगा वितरण
सरकारी स्कूल के सभी वर्गों के मेधावी विद्यार्थी, जिन्होंने कक्षा 8 वीं, 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 75 फीसदी अंक या इससे अधिक अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थी योजना में शामिल होंगे। उन्हें वरीयता के आधार पर लैपटॉप का वितरण किया जाता है। वर्ष 2019 से लेकर 2023 तक लैपटॉप वितरण नहीं हुआ है। वहीं साइकिल के लिए कक्षा 9 वीं में दाखिला लेने के साथ ही Bबालिकाओं को वितरण होता है, लेकिन अभी तक दो साल से बालिकाएं साइकिल के लिए तरस रही हैं।
इतनी बालिकाओं को है साइकिल का इंतजार
जिले में शाला दर्पण पर वर्तमान में अलवर जिले में 2 हजार 783 स्कूल संचालित दिखाए गए हैं। इसमें कक्षा नौ में पढ़ाई करने वाली Bबालिकाओं में सत्र 2022-23 में 17 हजार 997 और 2023-24 में 19 हजार 62 बालिकाएं हैं। जो साइकिल का इंतजारB कर रही हैं। विभाग की ओर से इन Bबालिकाओं को साइकिल वितरण की जाएंगी। Bबालिकाओं की संख्याB (सत्र 2023-2024)B Bतहसील -संख्याB बानसूर -1333 बहरोड़ -657 गोविन्दगढ़ -944 कठूमर -1373 किशनगढ़बास -1488 कोटकासिम- 623 लक्ष्मणगढ़- 635 मालाखेड़ा- 1067 मुण्डावर -887 नीमराणा -629 रैणी -987 राजगढ़- 1144 रामगढ़- 1631 थानागाजी -1630 तिजारा -2135 उमरैण -1499 विद्यार्थियों को इंतजारB करना होगा साइकिल और लैपटॉप के लिए विद्यार्थियों को इंतजारB करना होगा। क्योंकि आचार संहिता चल रही है। अब इसके बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। रामेश्वर दयाल मीणा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी
Published on:
14 Oct 2023 12:31 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
