17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने सत्ता पक्ष पर साधा निशाना,गोतस्करी मुद्दे पर कही यह बात

https://www.patrika.com/alwar-news/

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Aug 05, 2018

NSUI Alwar : NSUI District Level Conference

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने सत्ता पक्ष पर साधा निशाना,गोतस्करी मुद्दे पर कही यह बात

अलवर. एनएसयूआई के जिला स्तरीय सम्मेलन 'इन्कलाबÓ में युवाओं की समस्याओं से अधिक अलवर जिले में गोतस्करी और विधानसभा चुनाव के मुद्दे हावी रहे। इस सम्मेलन में जिले के युवाओं ने शिरकत की। सम्मेलन में युवाओं की समस्याओं से अधिक गौ तस्करी और विधानसभा चुनाव मुख्य मुद्दे के रूप में छाए रहे।
सम्मेलन में प्रधानमंत्री के युवाओं को पकोड़े बनाने की सलाह पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव जुबेर खान ने कहा कि प्रधानमंत्री युवाओं को पकोड़े बनाने की सलाह दे रहे हैं। जब यही काम करना है तो पढऩे की क्या आवश्यकता है। सम्मेलन के मुख्य अतिथि सांसद डॉ. करण सिंह यादव ने कहा कि आने वाला समय देश के लिए चुनौती भरा है। आगामी चार माह में युवाओं को सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में चुनाव लडऩा है जिससे विधानसभा चुनावों का माहौल बनेगा। सम्मलेन में अलवर. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव जुबेर खान का कहना है कि युवा आरएसएस के चरित्र से डरे नहीं। उन्होंने कहा कि जब हरियाणा और उत्तर प्रदेश के साथ राजस्थान में भाजपा की राज्य सरकार हैं तो उन्होंने गोतस्करी पहले क्यों नहीं रोकी। उन्होंने कहा कि यदि किसी गोतस्कर और अपराधी से मेरा कनेक्शन साबित कर दे तो वे राजनीति से सन्यास ले लेंगे।जुबेर खान शनिवार को महावर आडिटोरियम में एनएसयूआई के जिला स्तरीय सम्मेलन इन्कलाब में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि रामगढ़ व गोविन्दगढ़ के मामले की सीबीआई जांच कराई जानी चाहिए जिससे सच्चाई सामने आ सके। पूर्व विधायक कृष्ण मुरारी गंगावत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष टीकाराम जूली ने भी विचार रखे। एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया ने कहा कि राज्य सरकार रोजगार मांगने वाले बेरोजगार युवाओं पर लाठियां बरसा रही है। सम्मेलन में जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलराम यादव, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष दीनबंधू शर्मा, छात्र नेता नरसी किराड़ ने भी सम्बोधित किया। मंच संचालन रिंकूल चौधरी ने किया। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष राकेश चौधरी ने आगामी कार्य योजना प्रस्तुत की। सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इन्द्राज गुर्जर, यूआईटी के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप आर्य, कविता यादव, संजीव बारेठ ने भी विचार रखे।