
अलवर. एससी-एसटी एक्ट के विरोध में 2 अप्रेल को प्रस्तावित अलवर बंद का भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से समर्थन किया गया है। मोर्चा के प्रवक्ता चन्द्रकिशोर धामाणी ने बताया कि इस संबंध में मोर्चा के जिला प्रभारी बनेङ्क्षसह एवं जिलाध्यक्ष मदन गोपाल की ओर पूर्व में मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ओपी महेन्द्रा, मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री को ज्ञापन दिया जा चुका है। अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों का अखिल भारतीय परिसंघ की बैठक नरेन्द्र कुु मार मीणा की अध्यक्षता में हुई। इसमें एससी-एसटी एक्ट के विरोध में अलवर बंद के समर्थन करने का निर्णय किया गया है। उधर जाटव गंगा मंदिर सेवा समिति की ओर से भी अलवर बंद का समर्थन किया गया है। इस संबंध में समिति की बैठक शनिवार को हुई। इसमें बंद को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई।
अखिल भारतीय कोली समाज जिला शाखा की शनिवार को जाट कॉलोनी में हुई बैठक में बंद का समर्थन किया गया है। मेघवाल विकास समिति की ओर से रविवार को सुबह 11 बजे बाबा गरीबनाथ छात्रावास में बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें एससी-एसटी एक्ट के विरोध में बंद प्रस्तावित बंद को सफल बनाने को लेकर चर्चा की जाएगी। अखिल राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी महासंघ (प्रगतिशील) ने भी अलवर बंद का समर्थन किया है।
जिला युवा ब्राह्मण सभा की ओर से एससी-एसटी एक्ट के समर्थन में कोर्ट परिसर में शनिवार को कैंम्पेन शुरू किया गया। इसमें एससी-एसटी एक्ट के समर्थन में युवाओं के हस्ताक्षर कराए गए। समता आंदोलन समिति ने अलवर बंद के निर्णय का विरोध किया है। इस संबंध में शनिवार को समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रशासन से 2 अप्रेल से व्यावसायिक प्रतिष्ठान खुले रखने वाले दुकानदारों को पूर्ण सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की गई। इसके बाद व्यापारियों से सम्पर्क कर बंद के विरोध में समर्थन जुटाया गया। सर्राफा व्यापार समिति ने अलवर बंद के निर्णय की कड़ी निंदा करते हुए व्यापारियों को पूर्ण सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग है।
Published on:
01 Apr 2018 02:30 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
