9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर के हाजीपुर डढीकर गांव में गाय चरा रहे थे ग्रामीण, तभी अचानक पैंथर ने आकर कर दिया हमला, घायलों का इलाज जारी

Panther Attack पैंथर ने चार लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया, जिनमें से दो का सामान्य चिकित्सालय में इलाज जारी है।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Lubhavan Joshi

Nov 27, 2019

Panther Attack Four People In Alwar Buffer Zone

अलवर के हाजीपुर डढीकर गांव में पैंथर ने चार लोगों पर हमला किया, अब पैंथर के मूवमेंट पर नजर रखेगा वन विभाग

अलवर बफर जोन के समीप स्थित वन मंडल के हाजीपुर डढीकर में मंगलवार शाम करीब 6 बजे खेत में बैठे लोगों पर पैंथर ने हमला कर दिया, जिससे चार लोग घायल हो गए। इनमें दो को गंभीर घायल होने पर सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, तब तक पैंथर वहां से जा चुका था।
अलवर वन मंडल के एसीएफ गिर्राज मंगल ने बताया कि हाजीपुर डढीकर में शाम करीब 6 बजे कुछ लोग बैठे थे, तभी वहां पैंथर ने गाय पर हमला किया।

खेत में बैठे लोगों ने पैंथर से गाय छुड़ाने का प्रयास किया, इस दौरान पैंथर ने लोगों पर भी हमला कर दिया। हमले में हाजीपुर डढीकर निवासी मातादीन पुत्र गिर्राज के हाथों में गंभीर चोट आई, वहीं रणजीत पुत्र कन्हैयालाल के पैर में चोट आई। दोनों को इलाज के लिए अलवर के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा कालू राम व राम कुंवार पुत्र सुल्तान को भी पैंथर ने पंजा मारकर घायल कर दिया। लेकिन गंभीर चोट नहीं होने के कारण दोनों का गांव में इलाज कराया जा रहा है। घटना के बाद पैंथर वहां से जंगल की ओर निकल गया।
एसीएफ मंगल ने बताया कि वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है। रात भर टीम घटना स्थल के आसपास पैंथर के मूवमेंट पर नजर रखेगी। यदि रात में वहां पैंथर का मूवमेंट दिखा तो टीम बुलाकर पैंथर को ट्रैंक्यूलाइज कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पैंथर का इन दिनों मूवमेंट हैं।