
पैंथर ने किया लंगूर का शिकार,,,,पढ़े खबर
सरिस्का बाघ परियोजना में पैंथर ने एक लंगूर को अपना शिकार बनाया। इस दृश्य को मंगलवार शाम पर्यटक ने देखा और अपने मोबाइल में कैद किया।
नेचर गाइड अर्जुन ने बताया कि सरिस्का बाघ परियोजना में इन दिनों पैंथर की साइटिंग हो रही है। मंगलवार शाम को सफारी के दौरान मार्ग में पैंथर ने एक लंगूर को अपना शिकार बनाया। पर्यटकों के अनुसार सरिस्का में रोड के समीप एक लंगूर बैठा हुआ था। अचानक एक पैंथर ने लंगूर पर हमला बोल दिया।
इस दौरान लंगूर ने काफी बचने का प्रयास किया और वह रोड पार भी कर गया। बाद में पैंथर ने छलांग लगाकर लंगूर पर झपट पड़ा और उसे मुंह में दबोच कर जंगल की ओर लेकर चला गया। इस दौरान जिप्सी चला रहे राजू जयराम ने अपनी जिप्सी को रोक लिया और पर्यटकों ने यह दृश्य अपने मोबाइल में कैद किया। उल्लेखनीय है कि होली पर्व के पहले पर्यटक सरिस्का घूमने, वन्यजीवों को देखने के लिए आ रहे है।
Updated on:
20 Mar 2024 12:55 am
Published on:
20 Mar 2024 12:53 am
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
