6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Papla Gujjar: इस जांबाज टीम ने पपला गुर्जर को दबोचा, टीम को देखकर तीसरी मंजिल से कूदा था पपला, पढ़िए खबर

कुख्यात अपराधी पपला गुर्जर को राजस्थान पुलिस की इस टीम ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर से गिरफ्तार किया। पपला वहां नाम बदलकर रह रहा था।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Lubhavan Joshi

Jan 28, 2021

Papla Gujjar News: Rajasthan Police Arrest Papla Gujjar From Kolhapur

Papla Gujjar: इस जांबाज टीम ने पपला गुर्जर को दबोचा, टीम को देखकर तीसरी मंजिल से कूदा था पपला, पढ़िए खबर

अलवर. अलवर जिले के बहरोड़ थाने से फरार हुए कुख्यात और मोस्ट वांटेड अपराधी पपला गुर्जर को राजस्थान पुलिस की इस जाबांज टीम ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर से गिरफ्तार किया है । राजस्थान पुलिस के डीजी एमएल लाठर ने प्रेस वार्ता में बताया कि है सात दिन पूर्व पुलिस की टीम को सूचना मिली थी कि पपला गुर्जर महाराष्ट्र के कोल्हापुर में छुपा हुआ है। तब पुलिस के दो दर्जन से ज्यादा अधिकारी पुलिसकर्मीऔर कमांडोज की दो टीमें कोल्हापुर के लिए रवाना की गई।

वहां पपला गुर्जर के मकान के वीडियो बनाकर टीम को भेजे गए। इसके बाद पतला को पकड़ने की प्लानिंग शुरू हुई । पपला गुर्जर कोल्हापुर में जिया उद सहर नाम की महिला मित्र के साथ एक मकान में रह रहा था। पपला गुर्जर को राजस्थान पुलिस की टीम में 27 और 28 तारीख की रात को पकड़ा। करीब 1 घंटे चले ऑपरेशन से पूर्व पपला गुर्जर को पुलिस ने ललकारा तो पपला तीसरी मंजिल से कूद गया। फिर पुलिस ने पपला गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया।

ऊदल सिंह नाम से रह रहा था पपला

पपला गुर्जर ने कोल्हापुर में अपना नाम उदल सिंह ने रखा हुआ था। इसनाम से आधार कार्ड भी बनवा लिया था। पपला गुर्जर को जयपुर लाया जा रहा है जहां उससे पूछताछ की जाएगी।