8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टायर फटने से पिकअप पलटी, आठ घायल

हाइवे पर सांसेड़ी मोड़ के समीप हुई दुर्घटना
less than 1 minute read
Google source verification
टायर फटने से पिकअप पलटी, आठ घायल

टायर फटने से पिकअप पलटी, आठ घायल


जिले के शाहजहांपुर क्षेत्र में सांसडी मोड के समीप रविवार रात को टायर फटने से पिकअप पलट गई। जिससे पिकअप में सवार आठ मजदूर घायल हो गए । यह हादसा उस समय घटित हुआ जब मजदूर राठ इलाके के खेतों से बथुआ एकत्रित कर पिकअप में भर कर उसे दिल्ली बेचने के लिए ले जा रहे थे।

पिकअप पलटने से मजदूरों में मची चीख पुकार को सुनकर आस पड़ोस के लोग दौडकऱ सहायता के लिए पहुंचे। बाद में पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अन्य लोगों के सहयोग से हाइवे पर एम्बुलेंस बुलाकर करीब आठ घायल मजदूरों को उपचार के लिए शाहजहांपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया।


पिकअप में सवार मजदूर व यूपी के बुलंदशहर निवासी नरेंद्र बावरिया ने पुलिस को बताया कि हम सभी लोग बहरोड में अस्थाई रूप से रहकर दिनभर खेतों से बथुआ तोड़ एकत्रित कर पिकअप में भर कर हरियाणा के बावल रेलवे स्टेशन ले जाते है। वहां से रेल की सहायता से दिल्ली बेचान कर दिन में वापस लौटते है।

रविवार रात अचानक पिकअप का टायर फटने से पिकअप पलट गई। जिससे पिकअप में सवार मजदूर सडक़ पर गिरने से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं हाइवे पर पलटी पिकअप को क्रेन की सहायता से उठवाकर हाइवे से हटवाया गया।

यह हुए घायल
पिकअप पलटने से रघुवीर सिंह (68) निवासी अलीगढ़ बराला, रामचरण पुत्र चमन राजपूत (40) निवासी सिकंदराबाद, जय देई पत्नी छोटेलाल (50) निवासी मुरादाबाद, सोनी देवी पत्नी रघुवीर सिंह (40) निवासी बराला , बाला देवी पत्नी टोनी निवासी गुलावत, प्रदीप (42), वतन (12), किरणमती (35), चंद्रावती (42) घायल हो गई। सभी घायलों को उपचार के लिए शाहजहांपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया।