सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें टेहडक़ी निवासी युवक सतपाल सिंह बता रहा है कि वह और उसके भाई सेना में तैनात हैं। उनके घर पर नहीं होने का पुलिस फायदा उठाकर बुजुर्गों को परेशान कर रही है। 30 मिनट के वीडियो में सतपाल सिंह पुलिस व भूमाफियाओं के मिलीभगत की कार्यशैली बता रहा है। युवक कह रहा है कि पुलिस ही विकास दुबे जैसे लोगों को पनपा रही हैं। मैं सैनिक हूं, हिम्मत हारने वाला नहीं हूं। मुझे पान सिंह तोमर बनने के लिए मजबूर किया जा रहा है। लेकिन मैं कानून हाथ में नहीं लेना चाहता। अगर राजस्थान सरकार आदेश पारित कर दे कि हम सैनिक परिवार की मदद नहीं कर सकते तो मैं खुद अपनी सुरक्षा कर लूंगा। सैनिक हूं, कायर नहीं हूं।