राजगढ़ कस्बे के कांकवाड़ी बाजार स्थित गुरुद्वारा में गुरूद्वारा ङ्क्षसह सभा की ओर से सोमवार को गुरु नानक देवजी का प्रकाशोत्सव मनाया।
गुरुद्वारा ङ्क्षसह सभा के प्रवक्ता अमरजीत ङ्क्षसह ने बताया कि गुरुद्वारा में तीन दिवसीय अखण्ड पाठ साहिब का समापन हुआ। इसके बाद कीर्तन दरबार सजाया गया। जिसमें भाई हरनेक ङ्क्षसह व सरदार सुरजीत ङ्क्षसह ने शबद गायन व गुरुबाणी कीर्तन किया। दोपहर को गुरु के अटूट लंगर का आयोजन हुआ। शाम को विशेष कीर्तन दरबार एवं बच्चों का कवि दरबार सजाया गया। जिसमें जयपुर के मनमीत ङ्क्षसह व जगजीत ङ्क्षसह ने गुरुवाणी व शबद कीर्तन किया। इस मौके पर प्रधान सतपाल ङ्क्षसह, गुरमीत ङ्क्षसह, सरदार नानक ङ्क्षसह सहित कई महिला-पुरुष मौजूद रहे।
शोभायात्रा निकाली : गोविन्दगढ़. सिख धर्म के प्रथम गुरु नानकदेव की जयंती कस्बे में हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही हैं। गुरु नानक देवजी के प्रकाश पर्व पर कस्बे स्थित गुरुद्वारे पर कई दिनों से सिख समाज की ओर से विभिन्न सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें पंज प्यार विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
लंगर वितरित किया:
लक्ष्मणगढ़. लक्ष्मणगढ़ कस्बे में पंजाबी समाज ने सोमवार को गुरुनानक जयंती मनाई गई। समाज के अमरनाथ चावला व राजू चावला ने बताया कि गुरुनानक जयंती पर लंगर वितरित किया गया। समाज नागरिकों व युवाओं की ओर से कस्बे के जालूकी रोड़ पर राहगीरों को प्रसाद वितरित किया। इस दौरान समाज के नागरिक मौजूद रहे। इस दौरान अमरनाथ चावला, राजू चावला, मन्नी चावला सहित कई मौजूद रहे।
संगत से किया निहाल: अलावड़ा. कस्बा में सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देवजी प्रकाशोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया। सिख धर्म को मानने वाले लोगों के लिय यह दिन विशेष महत्व रखता है। गुरु नानकजी के जन्म दिवस के उपलक्ष में होने वाले कार्यक्रमों के साक्षी बने। कीर्तन में रागी जत्थों ने गुरमत विचारों और गुरुबाणी पाठ से संगत को निहाल किया। लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। गुरुद्वारा कमेटी के तत्वावधान में कस्बे के गुरुद्वारा में कीर्तन दरबार लगाया। इससे पूर्व रात्रि में प्रभातफेरी निकाली। जिसका कई जगह स्वागत हुआ।
गुरु नानक जयन्ती हर्षोल्लास के साथ मनाई
नौगांवा. कस्बा नौगांवा और मुबारिकपुर में सोमवार को गुरु नानक जयन्ती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
नौगांवा के चण्डीगढ बास स्थित गुरूद्वारें में गुरु ग्रन्थ साहिब के पाठ का आयोजन हुआ। जिसका सोमवार को समापन हुआ। गुरूद्वारा प्रबन्धक कमेटी के स्वर्ण ङ्क्षसह ने बताया पाठ के समापन पर पाठ का भोग, शब्द कीर्तन और अरदास की गई। इस मौके पर लंगर का आयोजन हुआ। जिसमें श्रदालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर सरदार प्रीतम ङ्क्षसह, ज्ञानी गुरनाम ङ्क्षसह, स्वर्ण ङ्क्षसह, सुरजीत ङ्क्षसह, जगदीश छाबडा, जितेन्द्र छाबडा, जसवन्त ङ्क्षसह आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार मुबारिकपुर के गुरूद्वारों में भी गुरु नानक जयन्ती का पर्व मनाया गया। इससे पूर्व रोजाना सिक्ख समाज के लोगों द्वारा प्रभात फेरी निकाली जा रही थी।