गुरु नानक देव जी का प्रकाश उत्सव मनाया, देखें वीडियो
राजगढ़ कस्बे के कांकवाड़ी बाजार स्थित गुरुद्वारा में गुरुद्वारा ङ्क्षसह सभा की ओर से गुरु नानक देव जी का प्रकाश उत्सव मनाया। गुरुद्वारा ङ्क्षसह सभा के प्रवक्ता अमरजीत ङ्क्षसह ने बताया कि गुरुद्वारा में तीन दिवसीय अखंड पाठ साहिब का समापन हुआ। इसके बाद कीर्तन दरबार सजाया गया। जिसमें भाई हरनेक ङ्क्षसह व सरदार सुरजीत ङ्क्षसह ने शबद गायन व गुरबाणी कीर्तन किया। दोपहर को गुरु के अटूट लंगर का आयोजन हुआ।