
होली एक तरफ जहां खुशियों का त्योहार है, वहीं दूसरी तरफ थोड़ी सी लापरवाही आपको जिंदगी भर का दुख दे सकती है। इसलिए होली खेलें लेकिन थोड़ी सावधानी बरतते हुए। क्योंकि आपकी सुरक्षा सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। होली खेलते समय लोग इतने में मग्र हो जाते हैं कि उन्हें किसी चीज का होश नहीं रहता। ऐसे में होली खेलते समय पूरी सावधानी बरतनी चाहिए।
त्वचा का रखें ध्यान
होली खेलने से पहले अपने शरीर पर खूब सारा तेल या फिर मॉश्चराइजर लगाएं । इसके 15 मिनट बाद अपने शरीर पर वाटरप्रफ सनस्क्रीन लगाएं। इससे आपकी त्वचा पर रंगों का असर नहीं होगा और नहाते वक्त रंग आसानी से निकल जाएगा।
कपड़ो का रखें ख्याल
होली खेलने के दौरान अक्सर खींचतान में कपड़े फटने या सिलाई खुलाने का डर होता है। इसलिए ध्यान रखें कि कपड़े ज्यादा पुराने नहीं हो। जिससे आपको शर्मिदगी उठानी पड़े। और कोशिश करें कि पूरा शरीर ढकने वाले कपड़े ही पहनें। इससे काफी हद तक शरीर का रंगों से बचाव हो जाता है।
गहरे रंग के कपड़े पहनें
होली में गीले रंगों का ज्यादा इस्तेमाल होता है। लोग आप पर बाल्टी में रंग घोल कर डालते हैं। ऐसे में अगर आप सफेद या हल्के रंग के कपड़े पहनेगें तो यह गीला होकर पारदर्शी हो जाता है। जिससे आपको शर्मिंदगी उठानी पड़ सकती है। इसलिए गहरे रंग वाले कपड़े ही पहनें।
कानों का रखें ध्यान
होली में कानों को भी खास ख्याल की जरूरत होती है। लोग पानी वाले गुब्बारों को एक दूसरे के ऊपर फेंकते है जिससे कानों में पानी जाने की संभावना होती है। इसलिए कानों का ध्यान रखते हुए होली खेलें।
ज्वेलरी नहीं पहनें
रंग खेलने के दौरान किसी भी तरह की ज्वेलरी नहीं पहनना चाहिए। क्योंकि होली की छेड़-छाड़ में ज्वेलरी गिरने का डर रहता है। इसके साथ होली की मस्ती में ज्वैलरी से आपको चोट भी लग सकती है। साथ ही उसमें अगर रंग फंसा रह जाए तो उससे त्वचा में संक्रमण होने का भी खतरा रहता है।
बालों का रखें ध्यान
होली खेलने से पहले अपने बालों में तेल से मसाज करें। अपने बालों को बांध कर रखें। संभव हो तो बालों को ढककर रखें, जिससे आपके बालों का बचाव हो सके।
देखकर खरीदें रंग
जब भी रंग खरीदने जाएं तो कोशिश करें कि हरा, बैगनी, पीला और नारंगी रंग नहीं लेकर लाल या फिर गुलाबी रंग खरीदें। क्यों कि गहरे रंगों में ज्यादा रसायन मिले हुए होते हैं।
आंखों का रखें ध्यान
अपनी आंखों का खास ध्यान रखें। आंखों को रंग व गुलाल चला जाए तो, तुरंत पानी से साफ करेंं। क्यों कि इनमें मौजूद पोटैशियम हाईक्रोमेट नामक हानिकारक रसायन आंखों को काफी नुकसान पहुंचा सकता है। आंखों को रगड़े नहीं। ज्यादा जलन व चुभन होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
बच्चों पर रखे नजर
होली की मस्ती के दौरान अक्सर लोग बच्चों का ख्याल नहीं रखते हैं। बच्चों को भी अपनी मनमानी करने का मौका मिल जाता है। आपको ध्यान देना चाहिए कि बच्चे कैसे होली खेल रहें हैं। कहीं उनकी आंख में रंग नहीं चले गए। इसके अलावा बच्चों को नुक्सान हो सकता है।
Published on:
01 Mar 2018 09:00 am
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
