24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दशहरा उत्सव की तैयारी: दशहरे के लिए रावण के पुतले हो रहे तैयार

विजयदशमी पर्व नजदीक आते ही शहर में रावण दहन की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। अलवर में इस साल के दशहरे उत्सव के लिए रावण के पुतले तैयार किए जा रहे हैं।
less than 1 minute read
Google source verification

विजयदशमी पर्व नजदीक आते ही शहर में रावण दहन की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। अलवर में इस साल के दशहरे उत्सव के लिए रावण के पुतले तैयार किए जा रहे हैं। कारीगर दिन-रात मेहनत कर बांस, कागज और रंग-बिरंगे कपड़ों से आकर्षक पुतलों का निर्माण कर रहे हैं।

पारंपरिक अंदाज में तैयार किए जा रहे इन पुतलों को अलग-अलग ऊंचाई और डिजाइन में बनाया जा रहा है। दशहरे पर इन्हें शहर के विभिन्न मैदानों और आयोजनों में दहन किया जाएगा।


कारीगरों का कहना है कि इस बार लोगों की खास पसंद के अनुसार पुतलों को और भी भव्य रूप दिया जा रहा है। दशहरे के मौके पर रावण दहन का कार्यक्रम हर साल की तरह बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देगा।