1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अगर आपका रेलवे तत्काल टिकट बुक नहीं होता तो पढि़ए यह खबर, दलालों का खेल जानकर रह जाएंगे दंग

आपने देखा होगा कि कई बार कोशिश करने के बाद भी रेलवे तत्काल टिकट बुक नहीं होता। इसके पीछे दलालों का खेल चल रहा है।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Jun 05, 2018

Railway Tatkal Booking : common man unable to book tatkal tickets

अगर आपका रेलवे तत्काल टिकट बुक नहीं होता तो पढि़ए यह खबर, दलालों का खेल जानकर रह जाएंगे दंग

अलवर. अलवर जंक्शन के आरक्षण केंद्र पर लिस्ट का खेल चल रहा है। तत्काल की लाइन में दलाल आगे खड़े रहते हैं, जबकि आम आदमी को कन्फर्म टिकट नहीं मिल पाता। पत्रिका ने टिकट के हालात का स्टिंग किया। पता चला कि जब तक आम आदमी का नम्बर आता है, तब तक तत्काल का कोटा फुल हो जाता है।

रात 12.30 बजे जब वहां पहुंचे तो एक युवक गेट के बाहर बैठा हुआ था। उसके हाथ में एक कागज था। उस पर एसी व स्लीपर की लिस्ट बनी हुई थी। इसमें दो लाइनों के हिसाब से नाम लिखे हुए थे। उस लिस्ट में पहले से दो से तीन लोगों के नाम लिखे हुए थे, जबकि वहां केवल एक युवक मौजूद था। सुबह जैसे ही 11 बजे स्लीपर श्रेणी का तत्काल शुरू हुआ कुछ लोग लाइन में लिस्ट के हिसाब से आगे लग गए व उसके बाद अन्य लोगों को खड़ा कर दिया।

तत्काल शुरू होते ही आगे की तरफ खड़े लोगों के टिकट बन गए, जबकि पीछे की तरफ लाइन लगे लोगों को कन्फर्म टिकट नहीं मिला। इसी तरह के हालात प्रतिदिन रहते हैं। एसी श्रेणी के तत्काल में भी इसी तरह के स्थिति रहती है।नहीं होता कोई पुलिसकर्मी सुबह के समय आरक्षण केंद्र पर कोई पुलिसकर्मी भी मौजूद नहीं था। ऐसे में अन्य लोग विरोध भी दर्ज नहीं करा पाते हैं क्योंकि आगे की तरफ लगे लोग हाथापाई करने के लिए तैयार रहते हैं। यह लोग दो से तीन होते हैं।

कन्फर्म टिकट के लेते हैं पैसे

बाजार में खुलेआम एसी श्रेणी का कन्फर्म टिकट उपलब्ध कराने के लिए 800 से 1000 रुपए तक चार्ज लिया जाता है। जबकि स्लीपर श्रेणी के टिकट के लिए 250 रुपए तक लिए जाते हैं।

किया जाएगा सुधार

तत्काल में टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को आईडी चैक किया जाएगा। इसके अलावा अचानक आरक्षण केंद्र पर जांच की जाएगी। इस व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।

आरके शर्मा, सीएमआई, अलवर जंक्शन