10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिनान क्षेत्र में तेज हवा के साथ बारिश, तैयार फसल पानी में डूबी

सकट कस्बे सहित आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को करीब आधे घंटे तक तेज हवा के साथ बारिश हुई।
less than 1 minute read
Google source verification

पिनान कस्बे सहित आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को करीब आधे घंटे तक तेज हवा के साथ बारिश हुई। अचानक हुई इस बारिश से खेतों में कटी हुई तैयार फसलें पानी में डूब गई। जानकारी के अनुसार किसानों ने बाजार कुटाई के लिए थ्रेसर मशीनें खेतों में ही लगा रखी थीं, जो बारिश के कारण वहीं खड़ी रह गईं।


पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने के जहां किसानों को राहत की उम्मीद थी, वहीं तैयार कटी हुई फसल भीगने से नुकसान हो गया। किसानों का कहना है कि इस समय फसल कटाई के साथ ही खाद्यान्न निकालने का दौर चल रहा है और इस बारिश से बाजरा और चारा खराब हो गया, जिससे आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। किसानों ने बताया कि यदि मौसम इसी तरह खराब रहा तो आगामी दिनों में और भी ज्यादा नुकसान हो सकता है।