7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023: भाजपा ने सभी सीटों पर बिछाई चुनावी चौसर, अलवर में कांग्रेस का इंतजार

Rajasthan Assembly Election 2023 : भाजपा ने गुरुवार को बची पांच सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारकर अलवर जिले में चुनावी चौसर पूरी तरह बिछा दी है।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Nupur Sharma

Nov 03, 2023

election_news.jpg

Rajasthan Assembly Election 2023 : भाजपा ने गुरुवार को बची पांच सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारकर अलवर जिले में चुनावी चौसर पूरी तरह बिछा दी है। भाजपा के सभी प्रत्याशी चुनाव मैदान में आते ही दस सीटों पर मुकाबला तय हो गया है, वहीं एक सीट पर अभी इंतजार है। भाजपा ने तीसरी सूची में तीन नए चेहरों पर दांव लगाया है, वहीं दो पुराने नेताओं को फिर से आजमाया है। प्रत्याशियों की घोषणा के बाद अब जिले की पांच सीटों पर भाजपा व कांग्रेस के बीच कड़े मुकाबले के आसार हैं। राजनीतिक पंडित बताते हैं कि यहां जीत-हार का अंतर ज्यादा रहने के आसार नहीं हैं। हालांकि अन्य सीटों पर मुकाबला रोचक होने की उम्मीद है। कारण है कि दोनों ही पार्टियां कई जगह बागियों एवं विरोध के दौर से गुजर रही हैं। ऐसे में ज्यादातर सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय या चतुष्कोणीय तक पहुंच रहा है। एक तरफा किसी की भी जीत नहीं कही जा सकती है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान चुनाव: राजस्थान का ऐसा विधानसभा क्षेत्र जो है उम्मीदवारों की खान, जानिए अब तक कितनों ने लड़ा चुनाव

भाजपा ने तीसरी सूची में पांच प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की, वहीं छह सीटों पर पहले उम्मीदवार उतार चुकी है। जिले की 11 सीटों पर प्रत्याशी घोषित होने के बाद अब ज्यादातर सीटों पर तस्वीर साफ होने लगी है। सभी सीटों पर मुकाबले में भाजपा व कांग्रेस है, वहीं प्रत्याशियों की नाम वापसी के बाद तीसरे मोर्चे के दलों एवं निर्दलीयों की तस्वीर साफ होने के बाद सीटों पर मुकाबले की असल स्थिति सामने आ सकेगी। भाजपा की जारी सूची में नए व पुराने चेहरों का मिश्रण किया है। पार्टी ने बहरोड़ से पूर्व मंत्री डॉ. जसवंत सिंह यादव, किशनगढ़बास सीट पर दो बार विधायक रहे रामहेत सिंह यादव को प्रत्याशी बनाया है। रामगढ़ से नए चेहरे जय आहूजा, राजगढ़- लक्ष्मणगढ़ से बन्नाराम मीणा एवं कठूमर से पूर्व विधायक रमेश खींची को चुनाव मैदान में उतारा है। इनमें जय आहूजा पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा के भतीजे हैं। बन्नाराम मीणा राजगढ़- लक्ष्मणगढ़ सीट पर 2018 में बसपा से चुनाव लड़ चुके हैं। कठूमर से प्रत्याशी बनाए गए रमेश खींची पूर्व में कांग्रेस से विधायक एवं जिलाध्यक्ष रह चुके हैं।

10 सीटों पर भाजपा व कांग्रेस आमने-सामने

































































विधानसभा क्षेत्रभाजपाकांग्रेस
तिजारामहंत बालकनाथइमरान खान
अलवर ग्रामीणजयराम जाटवटीकाराम जूली
रामगढ़जय आहूजाजुबेर खान
कठूमररमेश खींचीसंजना जाटव
किशनगढ़बासरामहेत यादवदीपचंद खैरिया
मुण्डावरमंजीत चौधरीललित यादव
बानसूरदेवीसिंह शेखावतशकुंतला रावत
बहरोड़डॉ. जसवंत यादवसंजय यादव
थानागाजीहेमसिंह भडानाकांति मीणा
राजगढ़ - लक्ष्मणगढ़बन्नाराम मीणामांगेलाल मीणा
अलवर शहरसंजय शर्मा-

भाजपा ने एक भी महिला को नहीं दिया टिकट: भाजपा ने जिले की सभी 11 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए, पर इनमें एक भी सीट पर महिला प्रत्याशी को मौका नहीं दिया। यह स्थिति तब है, जब गत दिनों संसद ने महिला आरक्षण बिल को पारित किया गया था। भाजपा इस बिल को पारित कराने का जोर-शोर से दावा भी करती रही है, लेकिन महिलाओं को टिकट नहीं दिया।

यह भी पढ़ें : राजस्थान चुनाव 2023 : बीजेपी ने जारी की तीसरी लिस्ट, जालोर की 5 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी तय, जानिए नाम

पांच सीटों पर मुकाबला कड़ा होने के आसार: भाजपा एवं कांग्रेस के उम्मीदवारों के चेहरे सामने आने के बाद जिले की करीब पांच सीटों पर मुकाबला कड़ा होने की संभावना है। इनमें तिजारा, बहरोड़, रामगढ़, अलवर ग्रामीण, बानसूर में भाजपा व कांग्रेस के बीच रोचक मुकाबला होने की उम्मीद है। हालांकि अलवर शहर सीट पर कांग्रेस ने अभी तक अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है, लेकिन चुनावी संघर्ष यहां भी रोचक होने के आसार हैं।