26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान चुनाव 2023 : बीजेपी ने जारी की तीसरी लिस्ट, जालोर की 5 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी तय, जानिए नाम

Rajasthan Assembly Election 2023 : भाजपा की ओर से गुरुवार को जारी की गई प्रत्याशियों की सूची में जालोर की भीनमाल और रानीवाड़ा विधानसभा सीट के प्रत्याशी भी तय हो गए। भीनमाल सीट से पूराराम चौधरी पर भाजपा ने विश्वास जताया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालोर

•

image

Nupur Sharma

•

Updated: 3 Nov 2023, 11:59 AM IST

_jalore_election_.jpg

Rajasthan Assembly Election 2023 : भाजपा की ओर से गुरुवार को जारी की गई प्रत्याशियों की सूची में जालोर की भीनमाल और रानीवाड़ा विधानसभा सीट के प्रत्याशी भी तय हो गए। भीनमाल सीट से पूराराम चौधरी पर भाजपा ने विश्वास जताया है। उन्हें लगातार 7वीं बार प्रत्याशी बनाया गया है। पूराराम ने अब तक भाजपा प्रत्याशी के रूप में लड़े 6 चुनावों में से 4 में जीत दर्ज की, उन्हें दो चुनावों में हार का सामना भी करना पड़ा। वहीं पिछले तीन चुनावों में उन्हें लगातार जीत ही मिली है। दूसरी तरफ रानीवाड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा ने नारायणसिंह देवल पर लगातार तीसरी बार विश्वास जताया है। देवल को पिछले दो चुनावों में जीत मिली। हालांकि वर्ष 2008 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उस चुनाव में देवल पहली बार चुनावी मैदान में थे।

यह भी पढ़ें : राजस्थान चुनाव: राजस्थान का ऐसा विधानसभा क्षेत्र जो है उम्मीदवारों की खान, जानिए अब तक कितनों ने लड़ा चुनाव

रानीवाड़ा सीट पर यह रही है स्थिति: रानीवाड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी नारायणसिंह देवल लगातार दो जीत दर्ज कर चुके है। उन्हें तीसरी बार भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। 2013 में नारायणसिंह देवल ने 32652 वोट से जीत दर्ज की। इस चुनाव में कांगे्रस प्रत्याशी रतन देवासी थे। 2018 के चुनाव में भाजपा के नारायणसिंह देवल मात्र 3405 वोट से जीते। कांगे्रस प्रत्याशी के रूप में रतन देवासी मैदान में थे। वहीं देवल को 2008 में हार का सामना करना पडा। कांगे्रस प्रत्याशी रतन देवासी ने उन्हें इस चुनाव में 19802 वोट से हराया था।

यह भी पढ़ें : राजस्थान चुनाव: खंडेला में कांग्रेस की टिकट के दावेदार मील बने भाजपा के उम्मीदवार, सीकर से फिर जलधारी पर दाव

भीनमाल सीट की अब तक यह रही स्थिति: पूराराम चौधरी ने भीनमाल सीट से पहली बार 1993 में जीत दर्ज की। कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमसिंह दहिया थे। जीत का अंतर 14186 वोट था। 2008 में भाजपा के पूराराम ने 21199 वोट से जीत दर्ज की। कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ. समरजीतसिंह थे। 2013 में 40191 वोट से पूराराम जीते, उस समय कांग्रेस प्रत्याशी ऊमसिंह थे। 2018 में भाजपा के पूराराम ने 9646 वोट से जीते। कांग्रेस प्रत्याशी इस चुनाव में डॉ. समरजीतसिंह थे। 1998 में पूराराम को हार का सामना करना पड़ा। इस चुनाव में कांग्रेस के डॉ. समरजीतसिंह ने जीत दर्ज की। पूराराम को इस चुनाव में 7427 वोट से हार का सामना करना पड़ा वर्ष 2003 में कड़े मुकाबले भी पूराराम को कांग्रेस के डॉ. समरजीतसिंह के सामने हार का सामना करना पड़ा। हार का अंतर 1813 रहा।