9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान विधानसभा चुनाव: प्रमुख दलों के साथ तीसरा मोर्चा भी लगा रहा जोर

राजस्थान विधानसभा चुनाव में प्रमुख राजनीतिक दल कांग्रेस और भाजपा के साथ ही तीसरा मोर्चा के दल भी पूरा जोर लगा रहे हैं।
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Nupur Sharma

Nov 18, 2023

rajasthan_chunav.jpg

Rajasthan Assembly Election 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव में प्रमुख राजनीतिक दल कांग्रेस और भाजपा के साथ ही तीसरा मोर्चा के दल भी पूरा जोर लगा रहे हैं। राजस्थान में जीत का खाता खोलने के लिए आम आदमी पार्टी भी तैयार है। इस बार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ’आप’ प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए 21 नवम्बर को थानागाजी आ सकते हैं। पार्टी में इसके लिए जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं।

यह भी पढ़ें : राजस्थान चुनाव 2023: बागियों से लड़ रहे, मगर भितरघात की सता रही चिंता

आम आदमी पार्टी की फिलहाल दिल्ली और पंजाब में सरकार है। आप ने इस बार राजस्थान में भी ताल ठोकी है। अलवर जिले की 11 में से 8 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। इसके अलावा राजस्थान में आप कई सीटों पर चुनाव लड़ रही है। मुख्यमंत्री केजरीवाल और मान दोनों के 21 नवम्बर को थानागाजी आने की संभावना है। वे पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में थानागाजी में रोड शो करेंगे। वहीं, दिल्ली सरकार के एक मंत्री भी 20 नवम्बर को कोटकासिम में चुनाव प्रचार में आ रहे हैं। आम आदमी पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष नंदराम ओला ने इसकी तैयारियों की जानकारी दी है।

चंद्रशेखर टपूकड़ा आए, मायावती आज बानसूर में
आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण तिजारा से असपा प्रत्याशी के प्रचार में शुक्रवार को टपूकड़ा में जनसभा को सम्बोधित किया। वहीं, बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमारी मायावती शनिवार को बानसूर आएंगी। इसके अलावा रालोपा के हनुमान बेनीवाल भी चुनाव प्रचार में अलवर आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें : राजस्थान चुनाव: राजस्थान की जनता अब कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी: राजे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शनिवार को तिजारा आएंगे और जनसभा को संम्बोधित करेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व सचिन पायलट भी आएंगे। वहीं अबकी बार चुनाव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के भी अलवर जिले में दौरे की संभावना बताई जा रही है। वहीं, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 20 नवम्बर को अलवर आने की संभावना है। शाह का अलवर शहर में रोड शो हो सकता है। वहीं, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 नवम्बर को बड़ौदामेव आएंगे। इससे पहले योगी तिजारा आ चुके हैं।