
खुशी मनाते विद्यार्थी
अलवर. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा 10 वीं का परिणाम शुक्रवार दोपहर में जारी कर दिया गया है। इसमें जिला का परिणाम राजस्थान में पांचवें स्थान पर रहा है।
जिले का 10वीं बोर्ड 2023 का परिणाम 93.32 फीसदी रहा है, जो पिछले सत्र 2022 से 7.69 फीसदी अधिक रहा है। पिछली साल का परिणाम 85.63 फीसदी रहा था। जिलेभर में सभी परिणामों की तरह कक्षा 10 वीं बोर्ड में भी छात्राओं ने बाजी मारी है। छात्राओं का परिणाम छात्रों की तुलना में 2 फीसदी अधिक रहा है। इस सत्र में छात्रों का 92.43 फीसदी व छात्राओं का परिणाम 94.39 फीसदी रहा हैं। इससे पहले विभाग की ओर से सभी बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए गए है।
यह रहे आंकड़े
जिले में सत्र 2023-2024 में कुल 59426 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा के लिए पंजीयन किया। इसमें 58142 छात्र-छात्राएं परीक्षा में बैठे। इसमें छात्रों की संख्या 31789 व छात्राओं की संख्या 26353 रही। कक्षा 10वीं में जिलेभर से कुछ 54258 छात्र-छात्राएं पास हुए। इसमें प्रथम श्रेणी से 26811, द्वितीय श्रेणी से 20728 व तृतीय श्रेणी से 6715 छात्र-छात्रांए उत्तीर्ण हुए।
अंजली के 98.83त्न अंक
बानसूर तहसील के गांव रतनपुरा निवासी व सरस्वती मॉडल स्कूल की छात्रा अंजली ने 10वीं बोर्ड परिणाम में 98.83त्न अंक प्राप्त किए। अंजली के पिता सत्यवीर यादव निजी विद्यालय एवं माता सविता देवी थानागाजी तहसील में सरकारी विद्यालय में अध्यापिका हंै। अंजली अब सिविल सेवा की तैयारी में जुटना चाहेगी।
चहक के 98.5त्न अंक
राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय हरसौली में अध्ययनरत चहक जोशी ने 10वीं बोर्ड परिणाम में 98.5 फीसदी अंक प्राप्त किए। चहक जोशी झाडक़ा निवासी है। चहक का सपना है कि आगे चलकर सिविल सेवा में अपनी भूमिका अदा करे। चहक के पिता वर्तमान रेलवे पुलिस में कार्यरत है। उनकी माता ग्रहणी है।
वाघमी के 97.67त्न अंक
शहर के आर्य पब्लिक अंग्रेजी माध्यम स्कूल में अध्ययनरत वाघमी भाल ने कक्षा 10 वीं बोर्ड परीक्षा में 97.67 फीसदी अंक प्राप्त किए है। वाघमी भाल वर्तमान में मोहन नगर में रहती है। उनके पिता नेतराम शर्मा व माता तनुजा शर्मा है। उनका आगे चलकर सिविल सेवा में जाने का सपना है।
Published on:
03 Jun 2023 01:22 am
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
