26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान विधानसभा चुनावों में राजनीतिक दल नहीं लगा पाएंगे वीवीपैट में गड़बड़ी का बहाना, निर्वाचन विभाग कर रहा कुछ ऐसा

https://www.patrika.com/alwar-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Hiren Joshi

•

Updated: 8 Sep 2018, 11:07 AM IST

Rajasthan Elections 2018 : VVPAT Machine Checking Aware Public

राजस्थान विधानसभा चुनावों में राजनीतिक दल नहीं लगा पाएंगे वीवीपैट का बहाना, निर्वाचन विभाग कर रहा कुछ ऐसा

अलवर. पिछले कई चुनाव में ईवीएम व वीवीपैट की निष्पक्षता पर उठ रहे सवालों के बीच अब निर्वाचन विभाग ने मतदाताओं के बीच ईवीएम व वीवीपैट भेजकर खुद सच्चाई जानने को आदर्श मतदान केन्द्र रथ भेजे है। विधानसभा चुनाव से पूर्व जिले के सभी 11 विधानसभा क्षेत्रों में ये आदर्श मतदान केन्द्र रथ मतदान के प्रति लोगों को जागरुक कर रहे हैं।

प्रदेश विधानसभा चुनाव में मात्र तीन महीने का समय बचा है, ऐसे में निर्वाचन विभाग ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। वहीं चुनाव में ईवीएम व वीवीपैट के उपयोग को लेकर छिड़ी बहस के बीच मतदान की निष्पक्षता एवं मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उपाय भी शुरू कर दिए हैं। फिलहाल निर्वाचन आयोग का सबसे ज्यादा जोर आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर हैं। इसके लिए हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक आदर्श मतदान केन्द्र के वाहन रवाना किया गया है। निर्वाचन विभाग के स्वीप कार्यक्रम के तहत ये रथ हर विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक ग्राम पंंचायत में जाएंगे और मतदाताओं को ईवीएम, वीवीपैट के जरिये मतदान करने, ईवीएम व वीवीपैट से डाले गए वोट की सत्यता परखने के तरीके की जानकारी देंगे।

प्रतिदिन चार ग्राम पंचायतों में घूमेंगे रथ

आदर्श मतदान केन्द्र के रथ प्रतिदिन चार ग्राम पंचायतों में आवश्यक रूप से जाएंगे। निर्वाचन विभाग की ओर से वाहन चालकों को प्रतिदिन का रूट चार्ट भी दिया गया है। ये वाहन ग्राम पंचायतों में पहुंचकर वहां के जनप्रतिनिधियों को भी इस बारे में जानकारी देंगे। जनप्रतिनिधियों के माध्यम से लोगों को जागरुक करेंगे। वहीं एक वाहन अलवर शहर विधानसभा क्षेत्र में भेजा गया है।

ईवीएम व वीवीपैट भी भेजी

निर्वाचन विभाग ने विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर (उपखंड अधिकारी) को चार ईवीएम व वीवीपैट भी भिजवाई हैं। इन वीवीपैटों का सार्वजनिक स्थल पर प्रदर्शन करने के साथ ही यहां पहुंचने वाले लोगों को मतदान प्रक्रिया से अवगत कराया जाएगा। इसका उद्देश्य विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाना है और अधिकाधिक लोगों को मतदान केन्द्रों तक पहुंचाना है।