23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के नीमराणा होटल फायरिंग केस का कनाडा से है कनेक्शन, NIA का खुलासा, जानें किस खालिस्तानी आतंकी ने रची थी साजिश

Neemrana Hotel Firing Case : राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी ने राजस्थान के नीमराणा होटल फायरिंग के मामले में शनिवार को मांढ़ण थाना क्षेत्र के अडींद गांव में दबिश दी थी। इसके बाद NIA ने किया बड़ा खुलासा। नीमराणा फायरिंग का कनाडा से है कनेक्शन। इसमें शामिल है खालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला का हाथ! जानें पूरी स्टोरी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 6 May 2025, 12:00 PM IST

Rajasthan Neemrana Hotel Firing Case Canada Connection NIA made a Big Disclosure Know which Khalistani Terrorist Hatched Conspiracy

NIA ने CRPF के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। (Photo - ANI)

Neemrana Hotel Firing Case : अलवर के बहरोड़ से बड़ी खबर। नीमराणा में होटल हाईवे किंग के परिसर के चारों ओर 35 राउंड गोलियां बरसाने की साजिश कनाडा में रह रहे खालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला ने रची थी। इस हमले का मकसद डरा-धमका कर मोटी रकम वसूलना था। इस रकम का उपयोग अर्श डल्ला आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए करने वाला था। राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NIA) ने फायरिंग के इस मामले में शनिवार को मांढ़ण थाना क्षेत्र के अडींद गांव में दबिश दी। इसके अलावा दिल्ली और हरियाणा में भी छापे मारे। इस दौरान एनआईए की टीम 10 संदिग्धों के ठिकानों पर पहुंची और कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में एनआईए ने शनिवार तड़के करीब चार बजे बदमाशों के ठिकानों पर दबिश दी थी।

बदमाश बंबिया गैंग के सदस्य ने की थी फायरिंग

एनआईए की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि नीमराणा के होटल हाईवे किंग पर हमला व फायरिंग करने वाले बदमाश बंबिया गैंग के सदस्य हैं, जो अर्श डल्ला के गैंगस्टर-आतंकी नेटवर्क से जुड़े हुए हैं। इन बदमाशों ने इस हमले में अवैध व प्रतिबंधित हथियारों का इस्तेमाल किया था और होटल के मालिक और मैनेजर को जबरन वसूली के लिए धमकी दी थी। दोनों बदमाश डल्ला के सहयोगी थे, जो प्रतिबंधित खालिस्तानी आतंकी संगठन के लिए धन जुटाने के लिए नीमराणा में पहुंचे थे। यह भी पता चला है कि दोनों बदमाश का मकसद बड़ी रकम वसूलना था।

सचिन व योगेश के ठिकानों पर दबिश

नीमराणा के होटल हाईवे किंग पर फायरिंग के मामले में एनआईए की टीम ने मांढ़ण थाना क्षेत्र के अडींद गांव में दबिश दी। इस गांव से एनआईए ने होटल पर फायरिंग करने वाले दोनों बदमाशों पुनीत शर्मा व नरेंद्र को विभिन्न तरह की सहायता उपलब्ध करवाने वाले अड़ींद निवासी सचिन उर्फ प्रवीण उर्फ धोलिया व योगेश उर्फ मोनू के ठिकानों पर दबिश दी।

यह भी पढ़ें : Bhilwara Crime : एमपी से खरीद कर लाए थे हथियार, करनी थी बड़ी वारदात, पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर लॉटरी सहित 4 गिरफ्तार

पर्ची थमा कर मांगे थे पांच करोड़ रुपए

होटल पर रंगदारी को लेकर मैनेजर व मालिक को पूर्व में भी विदेशी फोन नम्बरों से धमकियां दी गई थीं। बदमाशों ने होटल पर पांच करोड़ रुपए की रंगदारी को लेकर मैनेजर को पर्ची थमा कर फायरिंग की थी। होटल पर फायरिंग करने के पीछे खालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला का हाथ है। उसका मकसद देश में खालिस्तानी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए भारत में प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठनों को फंडिंग उपलब्ध कराना था।

छह बदमाश पूर्व में पकड़े जा चुके

इस मामले में नीमराणा थाना पुलिस ने पूर्व में 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया था। जिनमें गैंगस्टर कौशल चौधरी की पत्नी व उसका भाई भी शामिल था। इसके बाद पिछले वर्ष दिसम्बर में NIA ने मामला अपने हाथ में ले लिया था। इसी संदर्भ में छापेमारी की गई।

यह भी पढ़ें :Ajmer Crime : जिस पड़ोसी के भरोसे छोड़ा था, उसके पति ने मासूम से किया रेप