प्रत्याशियों की अंतिम सूची व चुनाव चिह्न आवंटन से जुड़ी सूचना मतदान दलों ने मतदान केन्द्रों के बाहर चस्पा कर दी है।निर्वाचन अधिकारी एसडीएम ड़ॉ नवनीत कुमार ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों में 39 सरपंच पदों के लिए नाम वापसी के बाद 266 प्रत्यशी मैदान में हैं,जबकि वार्ड पंच पद के लिए कुल 411 वार्डों में से 179 वार्डो में निर्विरोध वार्ड पंच चुनने के बाद 232 वार्डो में पंच पद के लिये 532 प्रत्यशी मैदान में हैं,इसके साथ ही सरपंच व वार्ड पंच के प्रत्याशियों ने प्रचार-प्रसार में पूरा दमखम लगाना शुरू कर दिया है,कहीं प्रत्याशी बुजुर्गो के पैर छूकर आशीर्वाद ले रहे हैं तो कहीं युवा मतदाताओं की मान मनुहार कर रहे हैं,कहीं महिला प्रत्याशी घूंघट में घर-घर जाकर चुनाव चिन्ह दिखा वोट मांग रही हैं,हालांकि इस बार ज्यादातर प्रत्याशी युवा हैं और प्रत्याशियों की संख्या भी अधिक होने से चुनावी मुकाबला रोचक होगा,चुनाव चिन्ह आवंटन के साथ ही गांव व ढाणियों में चुनावी माहौल दिखाई देने लगा है।