मुखबिर की सूचना व तकनीकी विश्लेषण से पता चला कि नूंह घाटी की तरफ से तिरपाल से ढका हुआ ट्रक नंबर एचआर 74-7051 भिवाड़ी की तरफ आ रहा है, जिसमें तीन-चार लोग बैठे हुए हैं। सूचना मिलने के बाद नूंह के सीलखों से चौपानकी के अजमेरी गेट नाके की ओर एक ट्रक आया, जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया। लेकिन चालक ट्रक को तेज गति से भगाने लगा, जिसको पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रुकवाया। ट्रक में चालक याकूब, चरणसिंह व नदीम बैठे हुए थे। उन्होंने बताया कि ट्रक में सफेद पेपर की पैकिंग कर्टन भरे हुए हैं। पुुुलिस के बिल्टी मांगने पर चालक सकपकाने लगा और बिल्टी दिखाई। जिसमें उड़ीसा से सफेद पेपर भरकर फरीदाबाद के पते पर भेजने थे।