4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गर्मियों से बेहाल हुई सब्जियां, जानिए क्या है सब्जियों के भाव

गर्मियां आते ही नई सब्जियों के दर्शन होने लगे हैं। गर्मियों के कारण सब्जी के दाम बढ़े।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Mar 31, 2018

RATE OF VEGETABLES IN THESE DAYS

गर्मी शुरू होने के साथ ही सब्जियों पर असर नजर आने लगा है । एक सप्ताह में ही सब्जियों के दाम अचानक से नीचे आ गए हैं। खुशी की बात यह है कि गर्मी में आने वाली नई सब्जियां भी आ गई हैंए लेकिन नई सब्जियों के दाम महंगे होने के कारण अभी लोग इन्हें खरीदने की हिम्मत नहीं कर रहे हैं। इसलिए ग्राहक दाम पूछकर ही आगे बढ़ जाते हैं।

ये हैं नई सब्जियां

सब्जी मंडी में इन दिनों घीया, चप्पल टिंडा, भिंडी, पोदिना, करी, करेला व सीताफल जैसी कई सब्जियां आई हुई हैं। अधिकतर सब्जियां आसपास के गांवों से ही आ रही हैं। ककडी, खीरा, टमाटर सलाद के लिए अधिक प्रयोग हो रहा है।

टमाटर थोक में पांच रुपए किलो

तेज गर्मी के कारण टमाटर सस्ते हो गए हैं। मंडी में थोक में टमाटर 5 रुपए किलो और रिटेल में 10 व 15 रुपए दो किलो बिक रहे हैं। सब्जी विक्रेता मनेाहर सैनी ने बताया कि तेज गर्मी से टमाटर की फसल खराब हो रही है। जल्दी लाल होने से टमाटर खराब हो रहे हैं। इसलिए जल्दी निकाल रहे हैं। आलू व प्याज भी 20 रुपए किलो बिक रहे हैं।

पुदीना और करेले के तो दर्शन ही काफी है

गर्मियों में सबसे ज्यादा मांग पुदीने की रहती है, लेकिन इसके भाव 80 रुपए किलो है और करेले के भाव भी 60 से 80 रुपए किलो हैं। इसके चलते यह केवल कृषि उपज मंडी और घंटाघर की मंडियों में ही बिक रहा है। पुराना कटला, शिवाजी पार्क, कालाकुआं, कालीमोरी फाटक आदि की मंडियों में सब्जी विक्रेता पुदीना लेकर ही नहीं आ रहे हैं। घंटाघर में सब्जी विक्रेता प्रहलाद सैनी ने बताया कि करेला और पुदीने के भाव अधिक होने के कारण सभी मंडियों में नहीं पहुंच पा रहा है।

सब्जी का नाम रिटेल भाव थोक (रुपए प्रति.किलो)
ङ्क्षभंडी 40 25 - 30 रुपए किलो
चप्पल टिंडे 30-40 10 -15
सीताफल 15 -20 10 -12
ककड़ी 35 -50 12 -15
खीरा 30 -40 14 -15
हरे चने 15 -20 10 -12
कैरी 50 -60 20
धनिया 15 -20 5 -8

बड़ी खबरें

View All

अलवर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग