14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RBSE 10th Result 2024 : राजस्थान के आदित्य ने 3 विषयों में हासिल किए 100 अंक, मार्कशीट देख चौंक जाएंगे

आदित्य ने आगे बताया कि अभी उसने तय नहीं किया है कि वह क्या बनना चाहता है, लेकिन उसकी चाहत है कि वह डॉक्टर बने।

less than 1 minute read
Google source verification

Jameel Ahmed Khan
Alwar News : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर ने बुधवार शाम को दसवीं बोर्ड का परिणाम जारी कर दिया। बोर्ड प्रशासक महेश चंद्र शर्मा ने रिजल्ट जारी किया। दसवीं का कुल परिणाम 93.03 प्रतिशत रहा। छात्राओं का रिजल्ट 93.46, वहीं छात्रों का रिजल्ट 92.64 फीसदी रहा। वहीं कुछ स्टूडेंट्स ने शानदार प्रदर्शन किया है। अलवर जिले के थानागाजी के रहने वाले आदित्य महालावत ने 600 में से 592 अंक हासिल किए हैं। उसकी 98.67 पर्सेंटेज बनी है। उसे तीन विषयों में 100 में से 100 अंक मिले हैं, जबकि दो विषयों में 99 अंक आए हैं। आदित्य अलव जिले में टॉपर्स लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। रिजल्ट आने के बाद उसके परिवार में खुशी का माहौल है।

RBSE 10th Result 2024 :6 घंटे की नियमित पढ़ाई
रिजल्ट आने के बाद पत्रिका ने आदित्य से बात की। उसने बताया कि वह नियमित रूप से हर रोज 6 घंटे पढ़ाई करता था। उसने आगे बताया कि वह 90 फीसदी से अंक लाना चाहता था और उसने अपना लक्ष्य हासिल करके ही दिखाया। उसे 98.67 फीसदी अंक मिले हैं। आदित्य ने बताया कि उसकी एक छोटी बहन है जो अभी आठवीं में पढ़ रही है।

Rajasthan News :डॉक्टर बनना है सपना
आदित्य ने आगे बताया कि अभी उसने तय नहीं किया है कि वह क्या बनना चाहता है, लेकिन उसकी चाहत है कि वह डॉक्टर बने। उसने बताया कि पेरेंट्स के साथ-साथ स्कूल के टीचर्स उसके रोल मॉडल हैं।

माता-पिता का हो चुका है देहांत
पत्रिका से बातचीत करते हुए आदित्य के चाचा ने बताया कि जब आदित्य चौथी कक्षा में था, तब उसके माता-पिता की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। तब से वह उनके पास ही रहकर पढ़ाई कर रहा था।