5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दीपावली से पहले बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी, रोज हो रही 5 से 7 घंटे की बिजली कटौती, लोग परेशान

Power Cut In Alwar : दीपावली से पहले बिजली कटौती के कारण लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Lubhavan Joshi

Oct 21, 2019

Regular Power Cut In Alwar District Before Diwali

दीपावली से पहले बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी, रोज हो रही 5 से 7 घंटे की बिजली कटौती, लोग परेशान

अलवर. दीपावली त्योहार पर विद्युत निगम की ओर से आवश्यक रखरखाव के नाम पर की जा रही बिजली कटौती लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। बिजली कटौती से बाजार में व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।

त्योहार पर रखरखाव के नाम पर विद्युत निगम की ओर से अलवर शहर व ग्रामीण इलाकों में हर दिन कई घंटे बिजली की कटौती की जा रही है। निगम कभी विद्युत लाइन पर आ रहे पेड़ों की कटाई के लिए बिजली आपूर्ति बंद कर देता है, कभी रखरखाव के नाम शहर के अनेक क्षेत्रों की बिजली कटौती करता है। इससे दीपावली त्योहार पर लोगों की दिनचर्या प्रभावित होने लगी है। दीपावली के चलते इन दिनों घरों में साफ-सफाई का कार्य जोरों पर है। एेसे में निगम की ओर से सुबह ८ बजे से बिजली कटौती शुरू कर दी जाती है। इस कारण घरों में अंधेरे से लोगों को साफ सफाई व अन्य दैनिक कार्यों में परेशानी हो रही है।

वहीं त्योहार के चलते बाजार में इन दिनों खरीददारी को लोग दुकानों पर पहुंच रहे हैं। लेकिन बाजार क्षेत्र में बिजली कटौती से व्यापारियों को जनरेटर का सहारा लेना पड़ता है या फिर अंधेरे के कारण दुकानदारी में परेशानी उठानी पड़ती है। रविवार को भी शहर के अनेक क्षेत्रों में रखरखाव के नाम पर बिजली की कटौती की गई। रविवार को घरों में साफ-सफाई का कार्य भी अन्य दिनों की तुलना में ज्यादा किया गया,
वहीं दीपावली त्योहार की खरीददारी के लिए लोग बाजारों में ज्यादा संख्या में पहुंंचे। बिजली कटौती से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बड़ी खबरें

View All

अलवर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग