
अलवर की इस लेडी IPS ने अवैध हथियार तस्कर के खिलाफ की कार्रवाई, शहर के सबसे बड़े पुलिस स्टेशन की संभाल रही कमान
अलवर. लोकसभा चुनाव से पहले अवैध हथियारों की तस्करी बढ़ रही है। लेकिन राजस्थान पुलिस भी अवैध हथियार तस्करों की धरपकड़ में कोई कसर नहीं छोड़ रही। अलवर के सदर थाना पुलिस ने रात को नाकेबंदी के दौरान अवैध हथियारों सहित एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। सदर थानाधिकारी प्रशिक्षु आईपीएस ऋचा तोमर ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला पुलिस की ओर से अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत शनिवार रात को सदर थाना पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान जोडिय़ा बास बहादुरपुर के निकट से गांव कजाकपुर निवासी खुर्शीद (45) पुत्र जसमल खां को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 2 देसी कट्टा 315 बोर अवैध हथियार और 9 कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को आम्र्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को पुलिस रिमांड पर सौंपा है।
सबसे बड़े थाने की जिम्मेदारी संभाल रही लेडी आईपीएस
लेडी आईपीएस ऋचा तोमर अलवर शहर के सबसे बड़े थाना क्षेत्र की कमान संभाल रही हैं। सदर थाना क्षेत्र में सिलीसेढ़ इलाका भी आता है और चिकानी क्षेत्र भी इसी थाना क्षेत्र मे आता है। वहीं दूसरी ओर विजय मंदिर तक का इलाका भी सदर थाना क्षेत्र के अंर्तगत आता है। ऐेसे में इस थाना क्षेत्र में अन्य थानों के मुकाबले अपराध अधिक है।
Published on:
22 Apr 2019 10:08 am
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
