2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान के अलवर में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने एक ही परिवार की 3 महिलाओं को कुचला, एक की मौत; दो गंभीर घायल

Rajasthan Road Accident: राजस्थान के अलवर जिले में आज सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं, दो महिलाओं की हालत गंभीर है।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Anil Prajapat

Jul 20, 2025

Road-accident-in-Alwar

मृतका बबीता, घायल बेनी बाई व जमना बाई। फोटो: पत्रिका

Alwar Road Accident: अलवर। राजस्थान के अलवर जिले में आज सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं, दो महिलाओं की हालत गंभीर है। हादसा सुबह करीब 5.15 बजे अरावली विहार थाना क्षेत्र में कटी घाटी के समीप हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतका के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह ट्रक की चपेट में आने से एक ही परिवार की तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। एक महिला को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए जयपुर रैफर किया गया है। जबकि तीसरी महिला का सामान्य अस्पताल में इलाज चल रहा है।

शौच के लिए जाते समय ट्रक ने मारी टक्कर

तीनों महिलाएं कटी घाटी के पास एक रिसोर्ट में काम करती थी। ​महिलाएं मूल रूप से टीकमगढ़, मध्य प्रदेश की रहने वाली है। परिजनों ने बताया कि सुबह तीनों महिलाएं शौच के लिए एक साथ जा रही थी, तभी तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने उनको टक्कर मार दी।

हादसे में एक की मौत, दो घायल

हादसे में बबीता (30) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेनी बाई को गंभीर अवस्था में जयपुर के लिए रेफर किया गया है। वहीं, जमना बाई का अभी सामान्य अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।