10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कंचन ने कॉलेज व्याख्याता परीक्षा में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया, IAS बनना है लक्ष्य

RPSC College Lecturer Exam Result में अलवर जिले के खैरथल निवासी कंचन गुप्ता ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Lubhavan Joshi

Jun 08, 2022

RPSC College Lecturer Result: Kanchan Of Alwar Top In Rajasthan

कंचन ने कॉलेज व्याख्याता परीक्षा में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया, IAS बनना है लक्ष्य

College Lecturer Result: अलवर जिले के खैरथल कस्बे की बेटी कंचन गुप्ता ने कालेज व्याख्याता पात्रता परीक्षा परिणाम में पूरे प्रदेश में पहला स्थान पाया है। कंचन का कहना है कि मेरा लक्ष्य सिविल सेवा परीक्षा में चयनित होने का है।

साधारण परिवार में जन्मी कंचन के पिता अशोक कुमार व्यवसायी हैं। इनकी मां सरला देवी गृहणी है। कंचन ने दसवीं तक की पढ़ाई बालिका सीनियर सैकेण्डरी स्कूल खैरथल तथा बारहवीं की पढ़ाई सेठ गोपालदास स्कूल खैरथल में पढ़ाई की। इन्होंने बीएससी जीडी कालेज अलवर व 2018 में एमएससी राजस्थान यूनिवर्सिटी में टॉप किया। इन्होंने आरपीएससी की ओर से आयोजित कालेज व्याख्याता पात्रता परीक्षा में प्रदेश में पहला स्थान पाकर परिवार का नाम रोशन किया।
कंचन ने राजस्थान यूनिवर्सिटी में भी टॉप किया था। इसके बाद आरजेएफ व नीट की परीक्षा दी और अब कॉलेज व्याख्याता परीक्षा में पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।


सिविल सेवा में जाना ही लक्ष्य

कंचन ने बताया कि उसका लक्ष्य भारतीय सिविल सेवा में चयनित होकर देश सेवा करना है। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए मेहनत के साथ जुनून होना आवश्यक है। मुझे इस परीक्षा में चयन होने का विश्वास था। उन्होंने कहा कि यह तो सफर है, जबकि मंजिल आईएएस बनने की है।

मंगलवार को कंचन के निवास पर सेठ गोपालदास स्कूल के निदेशक मितेश परवाना, जयपुर के डॉ. अरुण शर्मा सहित कस्बे के प्रबुद्ध लोगों ने पहुंचकर बालिका का स्वागत किया। कंचन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा पूरणमल भगत, माता-पिता सहित छोटी बहन व गुरुओं को दिया है।