राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को अलवर शहर, किशनगढ़बास व मालाखेड़ा में 21 हजार 139 में से करीब 10 हजार महिला अभ्यर्थियों को परीक्षा में चुन्नी व चप्पलें तक उतारनी पड़ी। जबकि केन्द्रों के भीतर टेबल तक गंदी मिली। टेबल भी साफ नहीं मिली। अधिकतर केन्द्रों पर आयोग का हवाला देते हुए कर्मचारियों ने महिला अभ्यर्थियों से चप्पले तक उतरवा दी। जिसके कारण अभ्यर्थियों को नंगे पैर ही परीक्षा देनी पड़ी। जबकि परीक्षा केन्द्रों के हालात कई जगहों पर बेहद खराब मिले। परीक्षा की टेबल इतनी गंदी मिली कि अभ्यर्थियों को ही साफ करनी पड़ी।