
दो हजार के नोट बदलना शुरू शहर में पहले दिन 15 करोड़ जमा
दो हजार के नोट बदलना शुरू शहर में पहले दिन 15 करोड़ जमा
अलवर. जिले के सभी बैंकों में मंगलवार से 2 हजार के नोट बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गई। इस दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा में पहले ही दिन 5 करोड़ 97 लाख रुपए की नगदी जमा हुई। वहीं, अलवर शहर में एसबीआई की 12 ब्रांच सहित करीब 70 बैंक हैं, जिनमें करीब 9 करोड़ 10 लाख रुपए जमा हुए। सभी बैंकों की तकरीबन राशि देखी जाए तो 15 करोड़ रुपए जमा हुए हैं।
अलग से काउंटर की व्यवस्था
शहर के बैंकों में 2 हजार रुपए के नोट बदलने के लिए अलग से काउंटर की व्यवस्था की गई है। यहां नागरिक 2 हजार के नोट अपने खाते में जमा करा सकते हैं या फिर उसकी एवज में उतनी ही राशि के दूसरे नोट ले सकते हैं। शहर के अधिकांश बैंकों में निर्धारित काउंटर पर अन्य कार्यों के साथ ही एक कर्मचारी को नोट बदलने की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी हुई थी।
नोट बदलवाने वालों की नहीं दिखी भीड़
शहर के अधिकांश बैंकों में नोट बदलवाने के लिए बनाए गए काउंटरों पर लोगों की भीड़ नजर नहीं आई। हालात यह रहे कि अधिकांश बैंकों में 2 हजार रुपए के नोट बदलवाने वाले लोगों की संख्या कम रही। ऐसे में काउंटर पर कर्मचारी अपना दूसरा कार्य करते रहे।
इनका कहना
कोई भी व्यक्ति बिना किसी दस्तावेज के 2 हजार रुपए के 10 नोट तक बदलवा सकता है। इसके साथ ही 50 हजार रुपए से अधिक की राशि जमा कराने के लिए पेन कार्ड जरूरी है। पहले दिन करीब 10 से 11 लोगों ने 2 हजार रुपए के नोट बदलवाए। इसके साथ ही करीब 13 लाख रुपए खातों मेें जमा किए गए।
-प्रशांत खंडेलवाल, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया।
सभी बैंकों में 30 सितम्बर तक 2 हजार रुपए के नोट बदले व जमा किए जा रहे हैं। यह सामान्य प्रक्रिया है। आमजन इससे घबराएं नहीं। सभी लोग अपनी सुविधा अनुसार बैंक में 2 हजार के नोट बदलवा व जमा करा सकते हैं। इसमें किसी भी प्रकार की मारामारी की स्थिति नहीं है।
- मन्नूराम मीणा, प्रबंधक, एसबीआई, आर्यनगर।
Published on:
24 May 2023 12:39 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
