23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरस डेयरी को बनाएंगे भ्रष्टाचार मुक्त, लखपति दीदी का सपना होगा पूरा – भूपेंद्र

पृथ्वीपुरा हनुमान मेले में पहुंचे केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र, किया सांसद संपर्क संवाद का आगाज

2 min read
Google source verification

मालाखेड़ा. केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने शनिवार से सांसद संपर्क संवाद कार्यक्रम पृथ्वीपुरा के हनुमान मंदिर से शुरू किया। हनुमान जन्मोत्सव मेले में कुश्ती दंगल के कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का कोठी वाले हनुमान मंदिर सेवा समिति की ओर से स्वागत किया गया।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि महिलाओं को सशक्तीकरण के लिए लखपति दीदी बनाने का पीएम मोदी का सपना है। उसे पूरा करने के लिए आप सब आगे आएं। महिला सशक्तीकरण से ही देश का विकास होगा। इसी बीच कुछ लोग खड़े हंस रहे थे, तो वहां हाथ के इशारे से ही उन्होंने बताया कि उन्हें सब कुछ पता है। कौन क्या कर रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अलवर सरस डेयरी को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के प्रयास में है, लेकिन इसमें गांव-गांव डेयरी खोलना जरूरी है।पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने भी कहा कि भाजपा सरकार विकास के लिए कृत संकल्प है। पूर्व विधायक जयराम जाटव ने अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में केंद्र तथा राज्य सरकार की ओर से स्वीकृत सड़क कार्य, पेयजल योजना के बारे में जानकारी प्रदान की। जन संवाद कार्यक्रम के दौरान एक महिला मंच पर ही अपनी समस्या रखना के लिए केंद्रीय मंत्री के पास पहुंची तो केंद्रीय मंत्री ने हाथ के इशारे से ही उसे रोक दिया। इसे लेकर पीड़ित महिला असहज दिखाई दी। पंचायत तथा पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से सही व्यवस्था नहीं होने के कारण पंडाल दर्शक दीर्घा में बैठे महिला-पुरुषों को गर्मी से दो-चार होना पड़ा।

समस्याओं के सौंपे ज्ञापनकेंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को ग्रामीणों ज्ञापन सौंप समस्याओं से अवगत कराया। सभा समापन के बाद पूर्व सरपंच इंद्रमल मीणा व अन्य ग्रामीण समस्या लेकर अधिकारियों के पीछे दौड़ते नजर आए। समस्या का समाधान नजर नहीं आया। लोगों ने कहा कि समस्या हल होनी चाहिए थी लेकिन परेशानी अधिक हुई है। केंद्रीय मंत्री के इस कार्यक्रम में जिला प्रमुख बलबीर सिंह छिल्लर, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता, प्रधान वीरवती, प्रेम पटेल, दौलतराम, बनाराम, देशराज, अलवर कलक्टर आर्तिका शुक्ला सहित जिला स्तर के अधिकारी मौजूद रहे। भाजपा मालाखेड़ा मंडल के पदाधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।